फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vote of confidence for Deuba important for political stability in nepal

नेपाल : सियासी स्थिरता के लिए देउबा को विश्वास मत महत्वपूर्ण

Thu, 15 Jul 2021 12:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 15 Jul 2021 12:43 AM IST
सार

शेर बहादुर देउबा अगर विश्वास मत हासिल कर लेते हैं तो 18 माह में नए सिरे से चुनाव कराने होंगे और यदि वे हारते हैं तो देश में छह माह में चुनाव कराने होंगे।

विज्ञापन
vote of confidence for Deuba important for political stability in nepal
शेर बहादुर देउबा - फोटो : pti

विस्तार

नेपाल में सर्वोच्च न्यायालय के दखल के बाद रिकॉर्ड पांचवीं बार प्रधानमंत्री के रूप में शेर बहादुर देउबा की नियुक्ति से देश में सियासी स्थिरता अभी दिखाई नहीं दे रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि देउबा को 30 दिनों के भीतर संसद में विश्वास मत हासिल करना होगा। यदि वे विश्वास मत हासिल कर लेते हैं तो 18 माह में नए सिरे से चुनाव कराने होंगे और यदि वे हारते हैं तो देश में छह माह में चुनाव कराने होंगे।

विज्ञापन


‘काठमांडो पोस्ट’ की खबर के अनुसार, देउबा के पास 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में केवल 61 सीटें हैं और देश को नए पीएम के विश्वास मत जीतने या हारने की किसी भी स्थिति में चुनाव तो कराने ही होंगे।  क्योंकि नेपाल की संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) ने अपने पांच साल के कार्यकाल का साढ़े तीन साल से अधिक समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, देउबा के पीएम नियुक्ति संबंधी अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि उन्हें ‘संविधान के अनुच्छेद 76 (6) के तहत विश्वास मत प्राप्त करने की प्रक्रिया नियुक्त के 30 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी।’ काठमांडो यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ के पूर्व डीन बिपिन अधिकारी ने कहा है कि विश्वास मत देउबा सरकार के भाग्य का फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


136 मतों की होगी जरूरत
देउबा ने सदन में अपनी 61 सीटों के साथ, चार अन्य दलों के सांसदों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इस तरह 149 सांसदों के समर्थन में यूएमएल के माधव नेपाल गुट के 26 सदस्य भी शामिल हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माधव नेपाल ने कहा था कि वे अब गठबंधन में नहीं रह सकते हैं। ऐसे में देउबा को 136 वोटों की जरूरत है क्योंकि सदन में फिलहाल केवल 271 सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed