फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Voices raised against sher bahadur Deuba started before Nepali Congress party session

पार्टी अधिवेशन से पहले नेपाली कांग्रेस में उठने लगी देउबा विरोध की आवाजें

Fri, 31 Jul 2020 07:08 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 31 Jul 2020 07:08 PM IST
सार

  • अध्यक्ष देउबा पर पक्षपात करने और अपने पसंदीदा लोगों को अहम पद देने का आरोप
  • पौडेल और कोइराला ने लिखा देउबा को पत्र, अधिवेशन में पक्षपात की आशंका जताई

विज्ञापन
Voices raised against sher bahadur Deuba started before Nepali Congress party session
sher bahadur deuba - फोटो : File Photo

विस्तार

नेपाल में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अंदरूनी संकट के बाद अब नेपाली कांग्रेस के भीतर भी विरोध और असंतोष की आवाजें उठने लगी हैं। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल और पार्टी के महासचिव शशांक कोइराला ने पार्टी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को एक साझा पत्र लिखकर अपनी आशंकाएं जताई हैं और कुछ सवाल उठाए हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि पार्टी के 14वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर उन्हें आशंका है कि यह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पक्षपात से अलग रह पाएगा।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने पार्टी के सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पार्टी इस बात का ध्यान रखे कि जो लोग सही अर्थों में पार्टी के लिए काम करते रहे हैं और वर्षों से सक्रिय रहे हैं उन्हीं को पार्टी में अहमियत मिले, साथ ही बाहरी लोगों को बगैर उनकी योग्यता और निष्ठा को जांचे परखे सदस्यता दी जाए। इन नेताओं ने कहा है कि किसी बाहरी व्यक्ति को पार्टी में शामिल करने से पहले तय नियमों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मौजूदा वक्त में पार्टी के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी कार्यवाहक के तौर पर काम कर रहे हैं क्योंकि सभी का कार्यकाल मार्च में ही खत्म हो चुका है। कोरोना की वजह से पार्टी का अधिवेशन नहीं हो पाया, इसलिए नए पदाधिकारी नहीं बनाए जा सके। इन नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष देउबा पर मनमानी करने और अपने पक्ष में फिर से जमीन तैयार करने की तैयारी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस दौरान पार्टी कोई भी सांगठनिक इकाई न तो बना सकती है और न ही उसमें नए लोगों को शामिल कर सकती है, लकिन देश तके तमाम हिस्सों में देउबा ने तमाम इकाइयों में अपने समर्थकों को भरना शुरू कर दिया है, ताकि आने वाले वक्त में पार्टी अधिवेशन के दौरान उनकी राह आसान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed