{"_id":"63c4b5719ce9f902b3102327","slug":"vladimir-putin-troops-are-threatening-rebellion-refuse-to-fight-in-25c-temperatures-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: पुतिन की सेना ने दी विद्रोह की धमकी, कहा- बिना व्यवस्था के माइनस 25 डिग्री सेल्सियस में लड़ना असंभव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: पुतिन की सेना ने दी विद्रोह की धमकी, कहा- बिना व्यवस्था के माइनस 25 डिग्री सेल्सियस में लड़ना असंभव
Mon, 16 Jan 2023 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:53 AM IST
सार
रूसी सैनिकों ने व्लादिमीर पुतिन के नाम एक वीडियो जारी कर कहा कि हम दुश्मन से लड़ने से पहले कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। अगर हमारी मांग पूरी नहीं की जाएगी तो हमलोग आगे की लड़ाई नहीं लड़ पाएंगे।
विज्ञापन
रूस की सेना(फाइल)
- फोटो : Twitter account of the Russian ministry of defense
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए मुश्किलें खड़ी होती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने पुतिन को विद्रोह की धमकी दे दी है। दरअसल, रूसी सैनिकों ने व्लादिमीर पुतिन के नाम एक वीडियो जारी कर कहा कि हम दुश्मन से लड़ने से पहले खतरनाक ठंड का जोखिम उठा रहे हैं। पुतिन के सैनिकों ने कहा है पर्याप्त राशन और हथियार के बिना माइनस 25 डिग्री सेल्सियस में लड़ना असंभव है। हमलोग लड़ाई से पहले ही बर्फ में जम जाएंगे।
विज्ञापन
रूसी सैनिकों ने बयां किया अपना दर्द
वहीं पश्चिमी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि रूस सैन्य उपकरणों और राशन की कमी से जूझ रहा है, जिससे सैनिकों का मनोबल और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने की क्षमता प्रभावित हो रही है। खराब जीवन स्तर के खिलाफ खड़े होकर, सैनिकों ने पुतिन से व्यक्तिगत रूप से उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबोधित करने की मांग की। वीडियो में दिख रहे दो दर्जन से अधिक सैनिकों की ओर से बोलते हुए एक रूसी सैनिक ने कहा कि यह अब माइनस 25 डिग्री है। हमें यहां बर्फ में रहना है। इसलिए राशन और हथियार की पूरी व्यवस्था की जाए। रूसी सैनिकों ने नेतृत्व पर भी सवाल उठाया। सैनिकों ने कहा कि हमारा नेतृत्व हमें धमकाते रहता है। ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल होगा। स्थिति को सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन
कमांडर के रवैया से परेशान रूसी सैनिक
रूसी सैनिकों ने कहा है कि हमारा कमांडर हमारी मजबूरी समझने के लिए तैयार नहीं है। जब हम कहते हैं कि और अधिक राशन और हथियार उपलब्ध कराएं तब वह हाथ खड़ा कर देते हैं और कहते हैं इसी से काम चलाना पड़ेगा। दुश्मन से लड़ने से पहले ही हमारी कंपनी यहीं खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
अब हम वरिष्ठों के आदेशों की अनदेखी करने पर मजबूर होंगे: रूसी सैनिक
पुन: प्रवर्तन की विनती करते हुए, एक सैनिक ने कहा कि हमारी साथ सैनिक अब अपने वरिष्ठों के आदेशों की अनदेखी करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यक संसाधन होने के बाद ही सैनिक अग्रिम पंक्ति में लौटेंगे।उन्होंने कहा कि बाहर का तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से माइनस 25 डिग्री सेल्सियस है। इसलिए सभी उम्मीदें आप पर हैं बहनों और भाइयों इस जानकारी को अधिक से अधिक फैलाएं। मारे पास बहुत कम समय है। हमारी एकमात्र आशा आप हैं।