फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin told Emmanuel Macron that the goals of Russia's operation in Ukraine its demilitarization and neutral status

मैक्रों से बातचीत में पुतिन की दो टूक: यूक्रेन का असैन्यीकरण हमारा लक्ष्य, फ्रांस के राष्ट्रपति बोले- रूस को महंगा पड़ेगा

Thu, 03 Mar 2022 08:10 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Amit Mandal Updated Thu, 03 Mar 2022 08:10 PM IST
सार

यूक्रेन पर हमले से पहले भी मैक्रों ने रूस पहुंचकर पुतिन से बातचीत की थी। लेकिन इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था।

विज्ञापन
Vladimir Putin told Emmanuel Macron that the goals of Russia's operation in Ukraine its demilitarization and neutral status
व्लादिमीर पुतिन और इमैनुएल मैक्रों - फोटो : social media

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज फ्रांस से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। रायटर्स के मुताबिक, इस दौरान पुतिन ने मैक्रों से कहा कि यूक्रेन मे रूस के सैन्य अभियान का मकसद उसका असैन्यीकरण करना और उसकी तटस्थ स्थिति को बरकरार रखना है। हम इस लक्ष्य को किसी भी हाल में हासिल करेंगे। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की ओर से बातचीत में किसी भी तरह की देरी की कोशिश होने पर रूस अपनी मांगें और बढ़ा देगा। 

विज्ञापन


मैक्रों ने पुतिन से कहा- बड़ी गलती कर रहे हैं आप 
एक फ्रांसीसी अधिकारी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह यूक्रेन में एक बड़ी गलती कर रहे हैं और कीव के बारे में खुद को भ्रमित कर रहे हैं। यह युद्ध लंबे समय तक रूस को महंगा पड़ेगा। अधिकारी ने रायटर्स को बताया कि गुरुवार को पुतिन द्वारा शुरू की गई फोन कॉल में रूसी नेता ने यूक्रेन को तटस्थ करने और उसका निरस्त्रीकरण हासिल करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया, चाहे वह कूटनीतिक रूप से हो या हथियारों से।
विज्ञापन


फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने जो कहा, समें ऐसा कुछ भी नहीं था जो हमें आश्वस्त कर सके। पुतिन ने अपने इसी कथन को फिर दोहराया कि वह यूक्रेन के डी-नाजिफिकेशन की मांग कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, आप अपने आप से झूठ बोल रहे हैं। मैक्रों ने पुतिन से कहा कि यह आपके देश को महंगा पड़ेगा, आपका देश बहुत लंबे समय तक अलग-थलग, कमजोर और प्रतिबंधों के अधीन रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस पीछे हटने वाला नहीं
 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा कि चाहे कुछ भी हो यूक्रेन में अपना मकसद हासिल करने तक रूस पीछे हटने वाला नहीं है। जंग में सबसे बुरा दौर अभी आना बाकी है। मैक्रों से 90 मिनट की बातचीत में पुतिन ने कहा, पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना ही हमारा मकसद है।

वहीं, क्रेमलिन के बयान में कहा गया है, रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत में देरी करने की कीव की कोशिश उसकी मांगों में इजाफा ही करेगी। यह साफ है कि हम पहले यूक्रेन के असैन्यीकरण और तटस्थता पर बात करेंगे, ताकि रूस के लिए कभी कोई खतरा पैदा न हो। हर हालत में यह सैन्य अभियान पूरा किया जाएगा।

बता दें कि यूक्रेन पर हमले से पहले भी मैक्रों ने रूस पहुंचकर पुतिन से बातचीत की थी। लेकिन इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला क्योंकि कुछ दिनों बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों और दबाव के बावजूद रूस के तेवर सख्त बने हुए हैं और वह झुकने के मूड में नहीं दिख रहा है। इसके बजाय उसने कीव और खारकीव सहित यूक्रेन के बड़े शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं। 

भारत में फ्रांस के राजदूत का बयान 
वहीं, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने दिल्ली में कहा कि हम यूक्रेन की हरसंभव मदद कर रहे हैं। यूरोप के सभी देशों ने यूक्रेन को मानवीय सहायता के अलावा उपकरण, हथियार भेजने का फैसला किया है। हम राजनीतिक समर्थन भी दे रहे हैं। रिकॉर्ड समय में हमने रूस, उसके बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं।

चेर्निहाइव में रूसी हमले में 9 की मौत 
इसी बीच यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है। गुरुवार को चेर्निहाइव क्षेत्र में रूसी हवाई हमले में दो स्कूलों और निजी घरों पर हुए हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। चेर्निहाइव गवर्नर ने एक ऑनलाइन पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है। राज्य की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, अभी नौ लोगों की मौत हो गई है और चार घायल हो गए हैं। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट है कि पास के इलाके में केवल कई स्कूल, किंडरगार्टन और एक अस्पताल था।

खेरसान पर कब्जे के बाद रूस का दूसरे बंदरगाह शहर पर घेरा मजबूत
रूसी सेना ने यूक्रेन के रणनीतिक बंदरगाह शहर खेरसान पर कब्जा कर लिया है, जबकि दूसरे बंदरगाह शहर मैरियूपोल पर घेरा मजबूत कर लिया है। खेरसान पर रूसी कब्जे की वहां के मेयर ने पुष्टि कर दी है। रूसी सेना का दस्ता समुद्र के रास्ते पश्चिमी बंदरगाह शहर ओडेसा की ओर बढ़ रहा है। वहीं, युद्ध में रूसी 7वीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्सकी (47) मारे गए। 30 विमान भी मार गिराने का दावा है।

  • रूसी सेना का 65 किमी लंबा काफिला कीव से 30 किमी दूर है। यहां उन्हें यूक्रेनी सेना से कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है।
  • यूक्रेन का दावा : रूस की टैंक समेत कई टुकड़ियां नष्ट कीं। अब तक 9000 रूसी सैनिक मारे। कहा, दुश्मन सजा पाए बिना नहीं जाएगा।
  • रूस ने 500 सैनिकों की मौत और 1600 के घायल होने की पुष्टि की।
  • रूसी मेजर जनरल मारा गया अब तक 500 सैनिक मारे गए
  • यूक्रेन का दावा- 9000 रूसी सैनिक मारे, 30 विमान गिराए
  • खारकीव : पानी, बिजली अनाज की आपूर्ति रोकी
  • कीव, खारकीव में नागरिक ठिकानों पर हमले जारी। रूसी सेना ने पानी, बिजली, अनाज की आपूर्ति रोकी।
  • बोरोद्यांका : नागरिकों ने विफल की रूस के कब्जे की योजना
  • बोरोद्यांका में सैनिकों व नागरिकों ने रूस के कब्जे की योजना विफल की।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 10 लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

जेलेंस्की बोले- पुतिन सीधे बात करें, तो शांति
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, पुतिन के सीधे बात करने से ही शांति कायम हो पाएगी। उन्होंने कहा, हम पड़ाेसी हैं, बात करने से पुतिन घबरा क्यों रहे हैं। 

मैक्रों से बातचीत में पुतिन की दो टूक: यूक्रेन का असैन्यीकरण हमारा लक्ष्य, फ्रांस के राष्ट्रपति बोले- बड़ी गलती कर रहे हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed