फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin takes oath for President of Russia says leading country is most sacred duty

फिर से रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन: पांचवीं बार शपथ ली, कहा- देश का नेतृत्व करना सबसे पवित्र काम

Tue, 07 May 2024 04:53 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 07 May 2024 04:53 PM IST
सार

समारोह के दौरान, पुतिन ने व्लादिमीर कहा कि रूस अन्य देशों के साथ संबंध विकसित करने के लिए तैयार है। रूस को हर खतरे और चुनौती को मुहंतोड़ जबाव देने के लिए तैयार होना होगा।

विज्ञापन
Vladimir Putin takes oath for President of Russia says leading country is most sacred duty
पुतिन ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ। - फोटो : ANI

विस्तार

आम चुनावों में जीत के बाद एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। सोमवार को क्रैमलिन में उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस का नेतृत्व करना एक पवित्र कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस कठिन अवधि के बाद रूस एक बार फिर मजबूती के साथ उभरेगा।  

विज्ञापन


समारोह के दौरान, पुतिन ने कहा कि रूस अन्य देशों के साथ संबंध विकसित करने के लिए तैयार है। रूस को हर खतरे और चुनौती को मुहंतोड़ जबाव देने के लिए तैयार होना होगा। बता दें, यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष के कारण अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देशों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है।  
विज्ञापन


पांचवी बार राष्ट्रपति बने पुतिन
पुतिन ने पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में सत्ता संभाल ली है। देश में जनमत संग्रह के जरिए तीन दिन तक मतदान की प्रक्रिया चली थी। मतदान सर्वेक्षक संस्था पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन (एफओएम) के एग्जिट पोल के मुताबिक, पुतिन ने 87.8% वोट हासिल किए। यह रूस के सोवियत इतिहास के बाद का सबसे बड़ा परिणाम है। रशियन पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर (वीसीआईओएम) ने पुतिन को 87% पर रखा है। नतीजों के अनुसार, कम्युनिस्ट उम्मीदवार निकोलाई खारितोनोव दूसरे स्थान पर रहे। निकोलाई को महज 4% वोट ही मिले। वहीं नवागंतुक व्लादिस्लाव दावानकोव तीसरे और लियोनिद स्लतस्की चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में थे चार दावेदर

  1. व्लादिमीर पुतिन
  2. व्लादिस्लाव दावानकोव
  3. लियोनिद स्लटस्की 
  4. निकोले खारितोनोव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए शुरुआत में 33 लोगों ने दावेदारी की थी लेकिन 15 लोग ही आवश्यक दस्तावेज जमा कर पाए। हालांकि, एक जनवरी को दस्तावेज जमा करने की अंतिम समय सीमा तक 11 उम्मीदवार ही राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए बचे। अंत में चार ही उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में आ पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed