{"_id":"5ba33635867a557f5e02c749","slug":"vladimir-putin-showed-off-his-sniper-skills-with-new-kalashnikov-sniper-rifle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतिन ने दिखाया निशानेबाजी का कौशल, नई कलाश्निकोव राइफल से की फायरिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुतिन ने दिखाया निशानेबाजी का कौशल, नई कलाश्निकोव राइफल से की फायरिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में अपने निशानेबाजी का कौशल दिखाते हुए नई कलाश्निकोव राइफल से फायरिंग की है। एक रूसी टेलीविजन में ये दिखाया गया कि राष्ट्रपति पुतिन ने चश्मा पहना हुआ है और कानों में ईयरफोन भी पहने हुए हैं। उनके हाथों में राइफल है, जिससे वह फायर कर रहे हैं। वह सिल्वर कलर की राइफल से कलाश्निकोव कंपनी की शूटिंग रेंज पर राइफल चला रहे थे।
विज्ञापन
रोशिया 24 टेलीवीजन पर दिखाया गया कि पुतिन कुछ ही दूरी पर खड़े हो निशाना लगा रहे थे। जब वह राइफल के ट्रिगर को दबा रहे थे तो उनके आसपास खड़े पेशेवर स्निपर्स के दिलों की धड़कनें भी बढ़ गई होंगी।
विज्ञापन
टेलीविजन पर दिखाया गया कि कम समय में ही उन्होंने पांच बार निशाना साधा। बता दें पुतिन ने जिस राइफस से फायर किया वह रूसी निशानेबाजों के लिए अति आधुनिक है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुतिन मिलिट्री थीम पार्क पैट्रियट पहुंचे थे। जो मॉस्को में स्थित है। वहां उन्होंने एक रूसी चर्च की नींव भी रखी।