फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin says that Russia has never refused peace negotiations with Ukraine

Russia: 'हम कभी भी शांति वार्ता से पीछे नहीं हटे', रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Wed, 22 Nov 2023 11:12 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला,मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला,मॉस्को Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 11:12 PM IST
सार

जी20 लीडर्स समिट में रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने कभी भी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से मना नहीं किया है। उन्होंने कहा, दुनिया वर्तमान में कठिन दौर से गुजर रही है। यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Vladimir Putin says that Russia has never refused peace negotiations with Ukraine
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रूस ने कभी भी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से मना नहीं किया है। यहां तक कि पुतिन ने वार्ता प्रक्रिया से पीछे हटने का सारा दोष यूक्रेन पर मढ़ दिया। 
विज्ञापन


जी20 लीडर्स समिट में वर्चुअल संबोधन में पुतिन ने कहा, सैन्य कार्रवाई लोगों के लिए त्रासदी पूर्ण है। दुनिया को इस बारे में सोचना चाहिए कि इस त्रासदी को कैसे रोका जाए। साथ ही उन्होंने कहा, कुछ नेताओं ने अपने भाषणों में कहा कि वे यूक्रेन में रूस की जारी आक्रामकता से हैरान हैं। 
विज्ञापन


पुतिन ने संबोधन में कहा, दुनिया के लिए सामूहिक और सर्वसम्मति वाले निर्णयों की आवश्यकता है। दुनिया एक कठिन दौर से गुजर रहा है। वैश्विक आर्थिक विकास के नए केंद्र उभर रहे हैं। वैश्विक निवेश, व्यापार, उपभोग एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिकी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में समस्याएं ज्यादा बढ़ रही है। रूस इस क्षेत्र में अपने सभी दायित्वों को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि रूस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की संतुलित उपलब्धि, पृथ्वी की जलवायु, जैव विविधता के संरक्षण, विश्व अर्थव्यवस्था के डिजिटल परिवर्तन में योगदान देना जारी रखेगा। साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस जी20 के भीतर गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed