फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin motorcade attacked with explosives Scared Russia

बड़ा खुलासा: पुतिन की कार पर बम से किया गया था हमला, ऐसे बचाई गई जान, कई बॉडीगार्ड्स निलंबित

Thu, 15 Sep 2022 12:10 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Sep 2022 12:10 PM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार पर बम से हमला हुआ था और उनकी हत्या करने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
Vladimir Putin motorcade attacked with explosives Scared Russia
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter @@KremlinRussia_E

विस्तार

यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद रूस में खलबली मच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार पर बम से हमला हुआ था और उनकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर के बाद से राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


कार की बाईं ओर हुआ था धमाका
बताया कि रूसी राष्ट्रपति की कार के बाएं हिस्से में 'तेज धमाका' हुआ था और उसके बाद  इलाके में चारों तरफ धुआं फैल गया था। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी  लिमोजिन कार में सवार पुतिन को सुरक्षित । इस घटना में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


ऐसे बचाई गई थी जान
बताया जा रहा है कि पुतिन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे इसी दौरान एक कुछ किलोमीटर पहले ही सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एक एंबुलेंस ने रोक दिया। राकने के बाद  पुतिन की कार में बायीं ओर जोरदार आवाज सुनाई पड़ी और फिर उसमें धुआं निकलने लगा। इसके बाद कार को बमनिरोधक और बुलेटप्रुफ सुरक्षाकर्मियों ने चारों तरफ से घेर लिया और आसपास फैले धुआं को हटाने की कोशिश की गई।  कुछ सेकेंड के भीतर ही पुतिन को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया। बाद में उस एंबुलेंस की जांच की गई तो ड्राइविंग सीट पर एक शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुतिन पर हमला करने वाला शख्स आत्मघाती हमलावर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार और निलंबित किए गए
सूत्रों के अनुसार पुतिन की सुरक्षा सेवा के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं पुतिन के आने जाने के बारे में सूचना के लीक होने के बाद उनके कई बॉडीगार्ड को हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed