{"_id":"63184fa7caf26e4d8e455178","slug":"vladimir-putin-and-his-chinese-counterpart-xi-jinping-to-meet-on-sco-meet-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"SCO Meet: शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में मिलेंगे पुतिन और जिनपिंग, उजबेकिस्तान में प्रस्तावित है सम्मेलन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
SCO Meet: शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में मिलेंगे पुतिन और जिनपिंग, उजबेकिस्तान में प्रस्तावित है सम्मेलन
Wed, 07 Sep 2022 01:46 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:46 PM IST
सार
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग 15 से 16 सितंबर के बीच शंघाई सहयोग संगठन (SCO Meet) शिखर सम्मेलन के दौरान एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। यह बैठक उजबेकिस्तान में प्रस्तावित है। रूसी राजदूत ने इसकी जानकारी दी है। जिनपिंग की कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद करीब ढाई साल में पहली विदेश यात्रा होगी। SCO के सदस्य देशों में पाकिस्तान, चीन, रूस, भारत और मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान तथा किर्गिस्तान शामिल हैं।
विज्ञापन
शंघाई सहयोग संगठन क्या है?
शंघाई सहयोग संगठन एक स्थायी अंतर- सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है। इसके अलावा राजनैतिक, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था, अनुसंधान व प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति के क्षेत्र में प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देना है। इसका गठन वर्ष 2001 में किया गया था। SCO चार्टर वर्ष 2002 में हस्ताक्षरित किया गया था और यह वर्ष 2003 में लागू हुआ।
विज्ञापन