फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vladimir Putin aide Marina Yankin dies after 16-floor fall who helped fund Ukraine war

Russia: पुतिन की करीबी और रूसी रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी की मौत, यूक्रेन युद्ध में फंड देकर की थी मदद

Fri, 17 Feb 2023 04:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Feb 2023 04:04 PM IST
सार

यूक्रेन युद्ध के लिए फंड करने वाली रूसी रक्षा मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी मरीना यांकिना की घर की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
vladimir Putin aide Marina Yankin dies after 16-floor fall who helped fund Ukraine war
Marina Yankina, Vladimir Putin - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की करीबी और रूसी रक्षा मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी की सेंट पीटर्सबर्ग में मौत हो गई। महिला अधिकारी कथित तौर पर इमारत की 16वीं मंजिल से गिर गई। सेंट पिट्सबर्ग में रूसी रक्षा मंत्रालय का वित्तीय सहायता विभाग है। मरीना यांकिना इसका नेतृत्व करती थीं। यांकिना को जमशिना स्ट्रीट पर एक घर के प्रवेश द्वार पर एक राहगीर ने मृत पाया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यांकिना 160 की ऊंचाई से गिरीं और उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वह यूक्रेन में रूस के सैन्य आक्रमण के वित्तपोषण करने वालों में एक अहम महिला थीं। रूसी जांच समिति और पश्चिमी सैन्य जिले फोंटांका की प्रेस सेवा ने उनकी मौत की पुष्टि की है और उसके रहस्यमय तरीके से गिरने के संबंध में जांच भी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


घर की 16वीं मंजिल पर उसका निजी सामान मिला। मीडिया आउटलेट 'माश ऑन मोइका' का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि यंकिना ने अपने पूर्व पति को फोन किया था और उन्हें सूचित किया था कि वह क्या करने का इरादा रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी सैन्य क्षेत्र में शामिल होने से पहले यांकिना ने संघीय कर सेवा (फेडरल टैक्स सर्विस) में सेवा की और सेंट पीटर्सबर्ग की संपत्ति संबंध समिति के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। बताया जाता है कि वह 24 फरवरी को रूस द्वारा शुरू किए गए युद्ध के लिए फंडिंग को मजबूत करने के प्रयासों के केंद्र में थीं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान कई रूसी अधिकारियों की मौत में यह ताजा मामला है।  उनकी मौत से कुछ दिन पहले रूसी जनरल व्लादिमीर मकारोव भी संदिग्ध रूप से मृत पाए गए थे। उन्हें हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सेना से निकाल दिया गया था। 


समाचार रिपोर्ट के अनुसार, 26 दिसंबर को रूसी नेता पावेल एंटोनोव की भारत में एक होटल से गिरने के बाद मृत्यु हो गई। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी थल सेना के पूर्व प्रमुख अलेक्सी मासलोव का 25 दिसंबर को अस्पताल में निधन हो गया, जबकि एक दशक तक रूस के 'एडमिरल्टी शिपयार्ड' के प्रमुख के रूप में कार्य करने वाले अलेक्जेंडर बुजाकोव का 24 दिसंबर को निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed