{"_id":"6593d810784b2bf4ec042da9","slug":"vivek-ramaswamy-reiterates-pledge-to-withdraw-from-state-ballots-that-removed-donald-trump-name-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: दो अमेरिकी राज्यों के मतदान से ट्रंप का नाम हटाने पर बोले रामास्वामी, कहा- चुनाव का करें बहिष्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: दो अमेरिकी राज्यों के मतदान से ट्रंप का नाम हटाने पर बोले रामास्वामी, कहा- चुनाव का करें बहिष्कार
Tue, 02 Jan 2024 03:06 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:06 PM IST
सार
अमेरिका के दो राज्यों में चुनाव से ट्रंप को अयोग्य घोषित करने पर रामास्वामी ने कहा कि वह चुनाव के बहिष्कार का आह्वान करते हैं।
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी ने किया अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी का एलान।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से अपील की है कि वह अमेरिकी राज्यों मोन और कोलोराडो मतदान का बहिष्कार करें, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को भाग लेने से अयोग्य घोषित कर दिया है। गौरतलब हैं कि 2021 में यूएस कैपिटल पर हमले में लगे आरोपों के कारण मेन और कोलोराडो ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को इस साल राज्यों में राष्ट्रपति पद से अयोग्य घोषित कर दिया है।
ट्रंप को किया अयोग्य घोषित तो रामास्वामी ने कही यह बात
सोमवार को एक साक्षात्कार में रामास्वामी ने कहा कि उनका लक्ष्य उन दो राज्यों को "अशक्त" करना था, जिन्होंने अपने चुनावों से ट्रंप को अपने मत पत्रों से हटा दिया है। पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव से पहले कई कानूनी बाधाओं का सामना कर रहे ट्रंप वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों में सबसे आगे हैं।
मैं चुनाव बहिष्कार का आह्वान करता हूं- रामास्वामी
रामास्वामी ने कहा कि मैंने कहा कि मैं उन मतपत्रों से अपना नाम हटा दूंगा और मैंने दौड़ में शामिल अन्य रिपब्लिकन से भी ऐसा ही करने का आह्वान किया। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार निक्की हेली, क्रिस क्रिस्टी और रॉन डेसेंटिस समेत कई नेताओं ने ट्रंप को चुनाव में भाग लेने से रोकने के प्रयासों का विरोध किया है। रामास्वामी ने कहा कि अगर वे ट्रंप का नाम हटाते हैं, तो मेरा नाम भी हटा दिया जाता है और मैं रॉन डेसेंटिस, निक्की हेली और क्रिस क्रिस्टी को भी यही काम करने के लिए कहता हूं।