{"_id":"63c7ef3327aecd3872735dd1","slug":"vistara-mumbai-flight-returns-to-singapore-due-to-engine-snag-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vistara Airlines: सिंगापुर से मुंबई आ रहे विमान में तकनीकी खराबी, वापस चांगी हवाई अड्डे पर उतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Vistara Airlines: सिंगापुर से मुंबई आ रहे विमान में तकनीकी खराबी, वापस चांगी हवाई अड्डे पर उतरा
Wed, 18 Jan 2023 06:38 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:38 PM IST
सार
उड़ान यूके 106 ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे सिंगापुर से उड़ान भरी। इसके बाद हवाई अड्डे पर लौटने से पहले इसे मलेशिया के ऊपर चक्कर लगाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विस्तारा एयरलाइंस के विमान एयरबस ए321 में बुधवार को एक तकनीकी खराबी आ गई। एक इंजन में खराबी के कारण विमान यहां चांगी हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। विमान सिंगापुर से मुंबई की ओर जा रहा था। एयरलाइंस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
देश के एक प्रमुख समाचार पत्र 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' ने विस्तारा के प्रवक्ता के हवाले से कहा, "एहतियाती कदम के तौर पर पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और विमान को चांगी हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया।"
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि यहां से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी खामी का पता चला और वह एयरलाइन प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान मुहैया कराने के लिए साझेदार एयरलाइनों के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
फ्लाइटरडार वेबसाइट के मुताबिक, उड़ान यूके 106 ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे सिंगापुर से उड़ान भरी। इसके बाद हवाई अड्डे पर लौटने से पहले इसे मलेशिया के ऊपर चक्कर लगाते हुए देखा गया।
रिपोर्ट में प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि ज्यादातर यात्रियों को उसी दिन उड़ान भरने वाली अन्य उड़ानों में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, विस्तारा ने यह नहीं बताया कि विमान में कितने यात्री सवार थे, लेकिन उसकी वेबसाइट पर कहा गया है कि उसके बेड़े में शामिल एयरबस ए321 में 188 यात्री बैठ सकते हैं। कुछ यात्रियों को सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) की उड़ान में स्थानांतरित कर दिया गया, जो बुधवार शाम को प्रस्थान करने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें भोजन वाउचर भी दिए गए।
एक हफ्ते पहले दिल्ली से आ रहे विस्तारा के एक अन्य विमान में गड़बड़ी का पता चलने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा था। 9 जनवरी को दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए 140 यात्रियों को ले जाने वाले विमान को हाइड्रोलिक विफलता का अनुभव होने के बाद दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। भारत की विमानन निगरानी संस्था, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विस्तारा टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) का संयुक्त उद्यम है।