{"_id":"670363e13de0163f9f0cf164","slug":"viral-video-thousands-of-indian-students-in-canada-queue-for-waiter-jobs-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral: कनाडा में वेटर की नौकरी के लिए कतार में दिखे हजारों भारतीय छात्र, डराने वाले वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Viral: कनाडा में वेटर की नौकरी के लिए कतार में दिखे हजारों भारतीय छात्र, डराने वाले वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
Mon, 07 Oct 2024 10:00 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:00 AM IST
सार
कनाडा से वायरल हो रहे एक वीडियो ने चिंता बढ़ा दी है, जिसमें कथित तौर पर भारत से आए छात्रों की लंबी लाइन दिख रही है, जो ब्रैम्पटन, कनाडा में तंदूरी फ्लेम रेस्तरां के बाहर कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर वेटर और सर्वर के पदों के लिए इंटरव्यू के लिए लाइन में लगे लगभग 3,000 छात्रों को दिखाया गया है। कनाडा से वायरल हो रहे एक वीडियो ने चिंता बढ़ा दी है, जिसमें कथित तौर पर भारत से आए छात्रों की लंबी लाइन दिख रही है, जो ब्रैम्पटन, कनाडा में तंदूरी फ्लेम रेस्तरां के बाहर कतार में खड़े हैं। इस वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर कनाडा में पढ़ाई या काम करने के इच्छुक छात्रों के लिए अवसरों के बारे में अलग ही बहस छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को मेघ अपडेट्स की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसमें कैप्शन दिया गया है, कनाडा से डरावना दृश्य, जब ब्रैम्पटन में एक नए रेस्तरां के विज्ञापन के बाद वेटर की नौकरी के लिए 3,000 छात्र (ज्यादातर भारतीय) कतार में खड़े हैं। ट्रूडो के कनाडा में भारी बेरोजगारी? गुलाबी सपनों के साथ भारत छोड़कर कनाडा जा रहे छात्रों को गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है!
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो
हालांकि इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन ऑनलाइन इसे लेकर खूब चर्चा की जा रही है। कुछ लोगों ने आर्थिक अनिश्चितता के बीच विदेश जाने के समय के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। एक इंटरनेट यूजर ने कहा, लोगों को यह समझने की जरूरत है कि मंदी के दौर में विदेश जाने का यह सही समय नहीं है।
वहीं अन्य लोगों ने छात्रों का बचाव करते हुए कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पार्ट टाइम काम करना एक आम बात है। जबकि एक यूजर ने लिखा की, ईमानदारी से कहूं तो, अगर वे छात्र हैं और अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं, तो वेटर की नौकरी करना शायद खुद का खर्च चलाने के लिए सही काम है। इसे बेरोजगारी नहीं कहा जाना चाहिए। एक अन्य ने कहा, ये पार्ट टाइम काम जैसा लगता है। पश्चिम में यही संस्कृति है जहां छात्र ऐसी नौकरियां करते हैं।

Scary scenes from Canada as 3000 students (mostly Indian) line up for waiter & servant job after an advertisement by a new restaurant opening in Brampton.
विज्ञापन विज्ञापन
Massive unemployment in Trudeau's Canada? Students leaving India for Canada with rosy dreams need serious introspection! pic.twitter.com/fd7Sm3jlfI— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 3, 2024