फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Viral Video Pakistani Cafe Owners Called Out for Mocking Manager for Poor English Twitter Users Slammed Them

पाकिस्तान में महिलाओं ने उड़ाया कैफे मैनेजर की अंग्रेजी का मजाक, वीडियो वायरल

Sat, 23 Jan 2021 10:56 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 23 Jan 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Viral Video Pakistani Cafe Owners Called Out for Mocking Manager for Poor English Twitter Users Slammed Them
पाकिस्तान में दो महिलाओं ने कैफे प्रबंधक की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के एक मशहूर कैफे की दो महिलाओं ने अपने मैनेजर की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक मिनट और 18 सेकंड के इस वीडियो में वे मैनेजर की अंग्रेजी का जमकर खिल्ली उड़ाती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने के आने के बाद लोगों ने इस मशहूर कैफे के बॉयकॉट की मांग की, जिसमें बाद दोनों महिलाओं को अपनी करतूत के लिए माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिलाओं ने खुद को उजमा और दीया बताया। उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में कैफे कैनोली की मालकिन हैं। वे नौ साल से उनके कैफे में काम करने वाले मैनेजर को अंग्रेजी में बात करने को कहती हैं। मैनेजर को अंग्रेजी अच्छे से नहीं आती है, तो वह टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात करता है, जिस पर दोनों महिलाएं जोर से हंसती हैं। 
विज्ञापन

 


 


वीडियो शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'यह कितना दुखी करने वाला है। क्लास प्रिवलेज, कोलोनियल हैंगओवर और पाकिस्तानी अभिजात वर्ग का दबदबा। यह सभी एक ही क्लिप में। यहां मैनेजर हीरो साबित हुआ। उनके हार्ड वर्क के लिए सलाम।'

इस्लामाबाद के कैफे का है वीडियो

वीडियो में उजमा और दीया बताती हैं कि मैनेजर अवेस ने उनके साथ नौ साल तक काम किया है। दीया पूछती है, ''आपने अंग्रेजी के लिए कितनी कक्षाएं ली हैं?'' अवेस ने जवाब दिया कि उसने डेढ़ साल के दौरान तीन अंग्रेजी पाठ्यक्रमों का अध्ययन किया है। उजमा पूछती है, तो क्या आप कृपया अंग्रेजी में सभी से बात कर सकते हैं? महिलाओं के कहने के बाद मैनेजर टूटी—फूटी अंग्रेजी में जवाब देने लगता है। उसके बाद दोनों महिलाएं जोर से हंसती हैं। उनमें से एक मजाकिया लहजे में कहती हैं, यह वह सुंदर अंग्रेजी है, जो यह बोलते हैं। तभी दूसरी महिला कहती है, यह वही है, जिसके लिए हमने भुगतान किया है।

विरोध के बाद मांगनी पड़ी माफी 
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इन महिलाओं को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान में #BoycottCannoli टॉप ट्रेंड कर रहा है। इसके बाद दोनों महिलाओं को माफी मांगनी पड़ी। कैनोली के आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "हम लोगों की प्रतिक्रिया से दुखी और निराश हैं। इस वीडियो को गलत तरीके से दर्शाया जा रहा है। हम हमारे कर्मचारी के साथ गप-शप कर रहे थे, लेकिन इसे नाकारात्मक तरीके से पेश किया गया। आप लोगों को हमारी वजह से दुख पहुंचा, उसके लिए माफी चाहते हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed