फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   viral video caller abuses pakistan imran khan during live video call

पाक पीएम की लाइव कॉल पर फजीहत: कॉलर ने जमकर लगाई लताड़, इमरान खान को बताया बंदर और भगोड़ा

Wed, 06 Apr 2022 12:28 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 12:28 AM IST
सार

एक कॉलर ने पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान की बुरी तरह से लताड़ लगा दी। कॉलर ने कहा कि आपने तो कहा था कि आप आखिरी गेंद तक लड़ेंगे अब क्या हुआ? हवा निकल गई या हवा टाइट हो गई।

विज्ञापन
viral video caller abuses pakistan imran khan during live video call
इमरान खान(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इन दिनों पाक में चल रहे संवैधानिक संकट के बीच इमरान खान राजनीतिक समर्थन हासिल करने के लिए कभी टीवी के जरिए राष्ट्र के नाम संदेश देने तो कभी लोगों से फोन काल्स पर बात करने के बहाने जनता के बीच आते रहते हैं। इसी तरह के कार्यक्रम का उनका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, इमरान खान लाइव टीवी कार्यक्रम में फोन पर जनता से सवाल ले रहे थे। इसी दौरान एक कॉलर ने पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान की बुरी तरह से लताड़ लगा दी। कॉलर ने कहा कि आपने तो कहा था कि आप आखिरी गेंद तक लड़ेंगे अब क्या हुआ? हवा निकल गई या हवा टाइट हो गई। इतना ही नहीं कॉलर ने इमरान खान को बंदर तक करार दिया। उसने कहा कि आप बंदर की तरह से क्यों कुर्सी से चिपके हुए हो। 
विज्ञापन

 


मोहम्मद याकूब कुरैशी नामक कॉलर ने इमरान खान से कहा कि आप पहले कहते थे कि आखिरी गेंद तक लड़ूगा तो अब क्या हो गया। हवा निकल गई या हवा टाइट हो गई कि आप भाग खड़े होने के लिए मजबूर हो गए। यह आपको विपक्ष का डर था कि आप अविश्वास प्रस्ताव पर वोट का सामना करने की बजाय आर्टिकल 5 का बहाना बनाकर भाग खड़े हो गए। आपको शर्म भी नहीं आती। आप कुर्सी से चिपककर बैठे हैं और बंदर की तरह से जिद कर रहे हैं कि यह कुर्सी चाहिए। यह कुर्सी चाहिए। ऐसा नहीं होता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक ओर नेशनल असेंबली में पीएम इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए 90 दिन के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं, तो वहीं पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के असंवैधानिक फैसले के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई कल (बुधवार) तक के लिए स्थगित कर दी है। इन सबके बीच इमरान खान की लाइव वीडिया कॉलिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed