फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   violence in Britain PM Starmer warns Will take such action protesters will regret

UK: 'ऐसी कार्रवाई करेंगे, प्रदर्शनकारियों को होगा पछतावा', ब्रिटेन में हिंसा के बीच पीएम स्टार्मर की चेतावनी

Mon, 05 Aug 2024 07:57 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Mon, 05 Aug 2024 07:57 AM IST
सार

बीते एक सप्ताह से ब्रिटेन में हिंसा जारी है। यह हिंसा एक कार्यक्रम के दौरान हुए हमले में तीन बच्चियों की हत्या के विरोध में भड़की और इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी, पुलिस से भिड़ गए।

विज्ञापन
violence in Britain PM Starmer warns Will take such action protesters will regret
यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में प्रवासी नागरिकों के विरोध में हिंसक झड़पें थम नहीं रहीं हैं। पुलिस ने 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं लगातार हो रही हिंसा को लेकर यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि उन्हें दंगों में भाग लेने पर पछतावा होगा। हम सख्त कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से ब्रिटेन में हिंसा जारी है। यह हिंसा एक कार्यक्रम के दौरान हुए हमले में तीन बच्चियों की हत्या के विरोध में भड़की और इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी, पुलिस से भिड़ गए। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और किशोरों पर एक 17 साल के युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी और पांच अन्य बच्चे घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाई गई कि साउथपोर्ट में बच्चों की हत्या करने वाला युवक कट्टरपंथी मुस्लिम प्रवासी था। इसके बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने ब्रिटेन के लिवरपूल, ब्रिस्टल, हल और बेलफास्ट में प्रदर्शन किए। इनके विरोध में नस्लवाद विरोध करने वाले भी सड़क पर आ गए और दोनों गुटों में जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनों ने एक दूसरे पर ईंटें और बोतलें फेंकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि दंगों में सीधे तौर पर या ऑनलाइन भाग लेने वालों को पछतावा होगा। हम अपराधियों को सीधे तौर पर कठघरे में लाएंगे। वहीं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दंगों को लेकर आश्चर्य जताया। 

प्रधानमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई
डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को खुली छूट दी। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों, स्थानीय व्यापार को प्रभावित करने वालों और लोगों को धमकाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


पुलिस से हुई झड़प
दंगों के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में उसके 22 अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं कुल 40 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से पथराव किया, जिससे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी चोटिल हुए। इसके अलावा मिडिल्सब्रो में पत्रकारों से कैमरे छीनकर तोड़े दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed