{"_id":"63700e1c3fa38606df0ebf20","slug":"vintage-warplanes-crash-two-vintage-warplanes-have-collided-and-crashed-at-an-air-show-in-dallas","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेरिका में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में टकराकर हुए क्रैश, छह लोगों की मौत की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
VIDEO: अमेरिका में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में टकराकर हुए क्रैश, छह लोगों की मौत की आशंका
Sun, 13 Nov 2022 08:25 AM IST
योगेश साहू
एएनआई, डलास।
एएनआई, डलास।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:25 AM IST
सार
मौके पर मौजूद रहे एंथोनी मोंटोया ने दोनों विमानों को टकराते हुए देखा। उन्होंने कहा कि आसमान में दो विमान आपस में टकरा गए, मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है। मैं सदमे में था।
विज्ञापन
Vintage Warplanes Crash
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर क्रैश हो गए और इस हादसे में छह लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। संघीय विमानन प्रशासन के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक यह हादसा टेक्सास के डलास शहर में एक एयर शो के दौरान हुआ।
विज्ञापन
चारों ओर अफरातफरी मच गई, लोग चिल्ला रहे थे
मौके पर मौजूद रहे एंथोनी मोंटोया ने दोनों विमानों को आपस में टकराते हुए देखा। उन्होंने देखा कि आसमान में दो विमान आपस में टकरा गए। आगे कहा कि मैं पूरी तरह सदमे में चला गया और मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है। मैं अपने दोस्त के साथ एयर शो में गया था। जैसे ही विमान आपस में टकराए तो चारों ओर अफरातफरी मच गई और कुछ लोग चिल्ला रहे थे।
विज्ञापन
घटना दोपहर के समय हुई
मीडिया खबरों के मुताबिक, विमान हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन कर्मचारियों ने दुर्घटनास्थल पर तत्काल काम शुरू कर दिया। कुछ वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक जगह पर विमान का मलबा पड़ा है और कर्मचारी मलबे को हटा रहे हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा कि बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और एक बेल पी-63 किंगकोबरा दोपहर करीब 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। टक्कर स्मारक वायु सेना विंग्स ओवर डलास शो के दौरान हुई।
विज्ञापन
यहां देखें वीडियो...
Another angle shows just how many planes were flying everywhere when the crash happened pic.twitter.com/bvS7DwBCSZ
— James T. Yoder (@JamesYoder) November 12, 2022
अमेरिकी वायु सेना ने इस्तेमाल किए विमान
बी-17 एक विशाल चार इंजन वाला बमवर्षक विमान है। जिसको द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी वायु सेना ने इस्तेमाल किया था। वहीं किंगकोबरा एक अमेरिकी लड़ाकू विमान है जिसे युद्ध के दौरान ज्यादातर सोवियत सेनाओं के खिलाफ इस्तेमाल किया गया था। बोइंग कंपनी के अनुसार अधिकांश बी -17 विमानों को द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में खत्म कर दिया गया था और अब कुछ विमान ही रहे गए हैं जिनको एयर शो या संग्रहालयों में दिखाया जाता है।