फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Viksit Bharat Run by Indian Consulate in Houston london draws over thousands participants

Viksit Bharat: भारतीय मिशनों ने विभिन्न देशों में 'विकसित भारत दौड़' का आयोजन किया, बड़ी संख्या में जुटे लोग

Mon, 29 Sep 2025 03:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Sep 2025 03:35 PM IST
सार

वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास ने भी युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'माई भारत' के साथ मिलकर मैरीलैंड में 'विकसित भारत रन 2025' का आयोजन किया। विभिन्न देशों में आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक दौड़/पैदल यात्रा के अलावा 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।

विज्ञापन
Viksit Bharat Run by Indian Consulate in Houston london draws over thousands participants
भारतीय मिशनों द्वारा विकसित भारत दौड़ का आयोजन किया गया - फोटो : एक्स/इंडिया इन यूएसए

विस्तार

सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर - 2 अक्टूबर) के तहत 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर भारतीय मिशनों द्वारा 'विकसित भारत दौड़' का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका के ह्यूस्टन में भी भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने विकसित भारत दौड़ का आयोजन किया, जिसमें 900 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए। ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश पार्क में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय-अमेरिकी प्रवासी संगठनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में परिवारों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने 3-5 किलोमीटर की दौड़ और पदयात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने तिरंगा लहराया और भारत के विकास लक्ष्यों को दर्शाने वाले बैनर दिखाए।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय बोले- ऐसे आयोजन भारत की प्रगति से जुड़ने में मदद करते हैं
वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने इस आयोजन को 'सेवा की भावना' का प्रतीक बताया और इस बात पर जोर दिया कि यह भारत और उसके प्रवासी समुदाय के बीच मजबूत बंधन को दर्शाता है। प्रतिभागियों ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि से कहीं बढ़कर, भारत के भविष्य में हमारी आशा की पुष्टि का प्रतीक था। कई लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें विदेश में रहते हुए भी भारत की प्रगति से जुड़े रहने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास ने भी युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'माई भारत' के साथ मिलकर मैरीलैंड में 'विकसित भारत रन 2025' का आयोजन किया। विभिन्न देशों में आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक दौड़/पैदल यात्रा के अलावा 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। ह्यूस्टन के अलावा सिएटल, अटलांटा, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IND vs PAK: PM मोदी के ट्वीट के जवाब में PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी का फिर झूठा दावा, कहा- जंग को खेल में

ब्रिटेन में भी विकसित भारत दौड़ का हुआ आयोजन
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और ब्रिटेन स्थित वाणिज्य दूतावासों ने भी सेवा पर्व 2025 के उपलक्ष्य में विकसित भारत दौड़ कार्यक्रमों का आयोजन किया। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने रविवार को उत्तर-पश्चिम लंदन के हैरो में आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत मध्य लंदन स्थित उच्चायुक्त के आधिकारिक आवास पर चेरी का एक पौधा लगाया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed