फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vijay mallya Says SBI is wasting money from taxpayers on legal fees in UK

विजय माल्या बोला- ब्रिटेन में कानूनी फीस पर करदाताओं का पैसा बर्बाद कर रहा एसबीआई

Fri, 19 Apr 2019 08:50 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 19 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Vijay mallya Says SBI is wasting money from taxpayers on legal fees in UK
विजय माल्या (फाइल फोटो) - फोटो : pti

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर निशाना साधा है। माल्या ने ट्विटर पर लिखा कि कोई आरटीआई के तहत एसबीआई से क्यों नहीं पूछता कि मुझसे पैसा वसूलने के लिए वो ब्रिटेन के वकीलों पर कितनी फीस खर्च कर रहा है? शराब कारोबारी ने कहा कि जबकि वह भारत में 100 फीसदी पैसा लौटाने के लिए लिए तैयार है।

विज्ञापन


एक और ट्वीट में माल्या ने कहा, ‘मेरी बात की पुष्टि के लिए ये देखना होगा कि मेरी ब्रिटेन की संपत्ति को बेचा गया और इसकी कीमत की लगभग 50 फीसदी की बिक्री हो चुकी है। जो बची हुई संपत्ति हैं उसे बेचने से लीगल लागत भी वसूल नहीं हो पाएगी। तो ये सब किसलिए हो रहा है, ब्रिटेन के वकीलों को अमीर बनाने के लिए एएसबीआई को इसका जवाब देना चाहिए।’ 
विज्ञापन


माल्या ने कहा कि किसी और ने नहीं बल्कि खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से एक इंटरव्यू में कहा है कि कथित तौर पर मैंने जितना पैसा सरकारी और निजी बैंकों से कर्ज लिया है, उनकी सरकार ने उससे ज्यादा वसूल लिया है, लेकिन उन्हीं बैंकों का अदालत में दावा अलग है। किस पर यकीन किया जाए? कोई एक तो झूठ बोल रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed