फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vijay mallya finds another way to stay in London Home Minister Preeti Patel also approved

माल्या ने अपनाया ब्रिटेन में रुकने का दूसरा पैंतरा, गृहमंत्री प्रीति पटेल ने भी लगाई मुहर

Sun, 24 Jan 2021 04:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Jan 2021 04:31 AM IST
विज्ञापन
vijay mallya finds another way to stay in London Home Minister Preeti Patel also approved
विजय माल्या

भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या ने ब्रिटेन में रुकने के लिए दूसरा पैंतरा अपनाया है और गृहमंत्री प्रीति पटेल ने उसे मंजूरी भी दे दी है। दिवालिया मामले की सुनवाई के दौरान माल्या के वकील ने हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। हालांकि ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार को प्रत्यर्पित करने के खिलाफ दायर माल्या को याचिका को पिछले साल अक्तूबर में खारिज कर दिया था। फिलहाल वह तब तक जमानत पर हैं जब तक गृहमंत्री प्रीति पटेल उसे भारत प्रत्यर्पित करने के आदेश पर हस्ताक्षर नहीं कर देतीं। माल्या पर अब बंद हो चुकी उसकी कंपनी किंगफिशर एयलाइंस के संबंध में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में केवल इस बात की पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण आदेश पर अमल किए जाने से पहले गोपनीय कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इस बीच चर्चा है कि माल्या ने ब्रिटेन में शरण मांगी थी, जिसकी ब्रिटिश गृहमंत्रालय ने न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्या के वकील फिलिप मार्शल ने कोर्ट को बताया कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया बरकरार है लेकिन वह (माल्या) अभी इस लिए यहां हैं क्योंकि उन्होंने यहां रहने के लिए एक और विकल्प आजमाते हुए गृहमंत्री प्रीति पटेल से गुहार लगाई है।


अब प्रीति पटेल जब तक प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर नहीं करतीं तब तक माल्या ब्रिटेन में जमानत पर रहा सकता है। इस मामले में ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने अब तक इतना ही बताया है कि प्रत्यर्पण आदेश पारित करने से पहले की गोपनीय कार्यवाही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed