फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vijay mallya finds another way to stay in london

विजय माल्या ने लंदन में रुकने के लिए निकाला दूसरा रास्ता

Sat, 23 Jan 2021 05:32 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 23 Jan 2021 05:32 AM IST
विज्ञापन
vijay mallya finds another way to stay in london
विजय माल्या

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने लंदन में रुकने के लिए नई चाल चली है। उसने वहां के गृहमंत्री प्रीति पटेल को इस संबंध में आवेदन दिया है। माल्या के वकील ने दिवाला कानून की कार्यावाही में उसे शुक्रवार को लंदन के हाईकोर्ट में वर्चुअल मोड में पेश किया था।

विज्ञापन


विजय माल्या ने ब्रिटेन में ही रहने के लिये एक और विकल्प आजमाते हुए गृह मंत्री प्रीति पटेल के समक्ष गुहार लगाई है। लंदन के उच्च न्यायालय में चल रहे दीवालिया मामले में शराब कारोबारी माल्या का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने शुक्रवार को अदालत में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को भारत सरकार को प्रत्यर्पित करने के खिलाफ दायर याचिका को पिछले साल अक्टूबर में खारिज कर दिया था। फिलहाल वह तब तक जमानत पर है जब तक पटेल उसे भारत प्रत्यर्पित करने के आदेश पर हस्ताक्षर नहीं कर देतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्या पर अब बंद हो चुकी उसकी कंपनी किंगफिशर एयलाइंस के संबंध में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप हैं।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में केवल इस बात की पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण आदेश पर अमल किये जाने से पहले गोपनीय कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि माल्या ने ब्रिटेन में शरण मांगी थी, जिसकी जानकारी की ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है।

माल्या के बैरिस्टर फिलिप मार्शल ने अदालत में कहा कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया बरकरार है लेकिन वह (माल्या) अभी इसलिये यहां हैं क्योंकि उन्होंने यहां रहने के लिये एक और विकल्प आजमाते हुए गृह मंत्री प्रीति पटेल से गुहार लगाई है। 


भारत प्रत्यर्पण के लिए भारतीय सरकार को चुनौती वाली उसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल ही खारिज कर दी थी। अब प्रीति पटेल जब तक प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर नहीं करतीं तब तक माल्या ब्रिटेन में जमानत पर रहा सकता है।

इस मामले में ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने अब तक इतना ही बताया है कि प्रत्यर्पण आदेश पारित करने से पहले की गोपनीय कार्यवाही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed