फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vietnam President Vo Van Thuong Resignation hints at shortcomings during rule

अंतरराष्ट्रीय सियासत: वियतनाम में वो वान थुओंग का इस्तीफा; 98% से अधिक वोट पाने वाले नेता के खिलाफ असंतोष

Wed, 20 Mar 2024 06:04 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई (वियतनाम)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई (वियतनाम) Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 20 Mar 2024 06:04 PM IST
सार

वियतनाम के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति वो वान थुओंग का इस्तीफा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्हें 98 फीसदी से अधिक वोट हासिल हुए थे। इस्तीफा देते हुए उन्होंने बताया है कि वे अपने कार्यकाल की खामियों और नीतिगत असंतोष के कारण पद छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Vietnam President Vo Van Thuong Resignation hints at shortcomings during rule
वियतनाम के राष्ट्रपति थुओंग ने बढ़ते असंतोष के बीच इस्तीफा दिया - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने उन खामियों को रेखांकित किया जिसके कारण उनके शासनकाल में जनता के बीच नकारात्मक राय बनी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति थुओंग की भूमिका काफी औपचारिक रहती थी। हालांकि, वियतनाम की सियासत का एक दिलचस्प पहलू ये भी है कि थुओंग राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय शख्स थे। चुने जाने के ठीक एक साल बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा क्योंकि उनकी पार्टी के खिलाफ नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा।
विज्ञापन


राजनीतिक सत्ता का संघर्ष पनपने के कारण इस्तीफा, रिश्वत विरोधी अभियान की भी चर्चा
वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी में फैसला लेने की अहम संस्था- सेंट्रल पार्टी कमेटी है। इस समिति ने भी राष्ट्रपति थुओंग का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक थुओंग के इस्तीफे को वियतनाम में चल रहे रिश्वत विरोधी अभियान से भी जोड़ा जा रहा है। जनता के बीच पनप रहे असंतोष को थुओंग के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। आंदोलन का मकसद भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है। हालांकि, इसके कारण राजनीतिक सत्ता का संघर्ष भी पनप रहा है।
विज्ञापन


पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
थुओंग के इस्तीफे से पहले करीब एक दशक पुराने भ्रष्टाचार के मामले में पार्टी के पूर्व प्रांतीय प्रमुख को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी थुओंग के कार्यकाल (पार्टी प्रमुख रहने) के दौरान ही हुई। पूर्व राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक के पद छोड़ने के बाद सांसदों ने डेढ़ महीने की मशक्कत के बाद थुओंग को अगला राष्ट्रपति चुना था। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक को नियमों के उल्लंघन और गलत काम के लिए दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान राजनीतिक संकट दूर हो सकता है, लेकिन व्यापारिक मोर्चे पर चिंताएं बरकरार
वियतनाम में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के प्रमुख रणनीतिकार गुयेन फु ट्रोंग और थुओंग के बीच घनिष्ठ संबंध माने जाते हैं। ट्रोंग पार्टी महासचिव भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि थुओंग के इस्तीफे के बाद नए राष्ट्रपति की नियुक्ति से देश का वर्तमान राजनीतिक संकट दूर हो सकता है, लेकिन व्यापार को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं। जनता के बीच पनपती असंतोष की भावनाओं के कारण व्यापार में संभावित व्यवधानों को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। यह पहलू इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि वियतनाम विदेशी निवेश पर बहुत अधिक निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed