फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vietnam noodle vendor jailed for imitating celeb shef salt bae

Vietnam: मशहूर शेफ 'साल्ट बी' की नकल कर सरकारी अधिकारी पर साधा निशाना , वियतनाम में नूडल वेंडर को हुई जेल

Thu, 25 May 2023 02:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 25 May 2023 02:39 PM IST
सार

 वियतनाम के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी लंदन में साल्ट बी के रेस्तरां में सोने का अर्क लगा खाना खाते नजर आए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
vietnam noodle vendor jailed for imitating celeb shef salt bae
नूडल वेंडर को हुई जेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वियतनाम में एक नूडल वेंडर को मशहूर सेलिब्रिटी शेफ साल्ट बी की नकल करना भारी पड़ गया। वियतनाम की सरकार ने नूडल वेंडर को जेल में डाल दिया है। दरअसल पीड़ित नूडल वेंडर ने वियतनाम के एक सरकारी अधिकारी का मजाक उड़ाया था, जिसकी साल्ट बी के रेस्तरां में खाना खाते हुए वीडियो वायरल हुई थी। नूडल वेंडर के वीडियो को सरकार पर हमले के तौर पर देखा गया और इसी लिए वेंडर को जेल में डाल दिया गया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
वियतनाम की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी अपने आलोचकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती है। नवंबर 2021 में नूडल वेंडर बुई तुआन लाम (39 वर्ष) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें लाम मशहूर सेलिब्रिटी शेफ साल्ट बी की नकल करता नजर आया। दरअसल कुछ दिनों पहले ही वियतनाम के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी लंदन में साल्ट बी के रेस्तरां में सोने का अर्क लगा खाना खाते नजर आए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। सरकारी अधिकारी के लंदन के रेस्तरां में इतना महंगा खाना खाने पर ही लाम ने तंज कसते हुए साल्ट बी की नकल करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। 
विज्ञापन


जिसके बाद लाम को सरकार की आलोचना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वियतनाम के दानांग पुलिस विभाग ने बताया कि सरकार की छवि खराब करने वाले दस्तावेजों और सूचना के प्रसार के आरोप में लाम को सजा हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार नूडल वेंडर पर पहले भी सरकार की सार्वजनिक आलोचना के आरोप लगे थे। वह पहले भी कई बार चीन विरोधी और पर्यावरण के समर्थन में किए गए धरनों प्रदर्शनों में शामिल रहा था। पुलिस का कहना है कि लाम ने 19 आर्टिकल और 25 ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे, जो सरकार की छवि को बदनाम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वियतनाम की कम्युनिस्ट सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सरकार की आलोचना के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed