{"_id":"60d60a022b6bcd69a64dacb1","slug":"video-leaked-uk-health-secretary-hancock-was-doing-this-act-with-his-colleague-demand-for-resignation-arose","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत: ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री हैनकॉक का सहकर्मी को किस करते वीडियो लीक, मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हरकत: ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री हैनकॉक का सहकर्मी को किस करते वीडियो लीक, मांगी माफी
Sat, 26 Jun 2021 06:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:35 AM IST
सार
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक का उनकी सहकर्मी के साथ प्रेमालाप का एक वीडियो उनके लिए मुसीबत बन गया है। इसे लेकर उनके इस्तीफा की मांग हो रही है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक
- फोटो : फेसबुर/मैट हैनकॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने उनके साथ शीर्ष सहयोगी को लगे लगाने और किस करने की तस्वीर लीक होने के बाद माफी मांगी है। सन अखबार के पहले पन्ने पर छपी इस फोटो के बाद हैनकॉक का दफ्तर की सहयोगी के साथ अफेयर को लेकर बवाल खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने इन परिस्थितियों में सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा मैंने लोगों को निराश किया है और मुझे इसका बहुत खेद है। उन्होंने कहा मैं देश को इस महामारी से बाहर निकालने के लिए काम पर केंद्रित हूं और इस निजी मामले पर अपने परिवार के लिए निजता बरतने का आभारी रहूंगा। बता दें कि सन अखबार ने हैनकॉक की तस्वीर प्रकाशित करते हुए बताया था कि वे शादीशुदा हैं और सहयोगी को पिछले माह ही नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद उनसे इस्तीफे की मांग भी की जाने लगी है। लेकिन एक बयान में लोगों से माफी मांगते हुए उन्होंने इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया है। हैनकॉक ने अफेयर की खबरों का खंडन तो नहीं किया लेकिन अपने परिवार के लिए निजता की अपील की है। उनके बचाव में उतरे उनके साथियों का कहना है कि यह उनका निजी मामला है और मंत्री पद से इसका संबंध नहीं है।
विज्ञापन
ये है मामला
दरअसल, उन्होंने अपनी सहकर्मी जीना कोलाडांगेलो को दफ्तर में ही किस कर लिया। मुसीबत यह हुई कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी यह हरकत कैद हो गई और वीडियो क्लिप के रूप में मीडिया तक पहुंच गई।
ब्रिटिश मीडिया में वायरल एक वीडियो में 42 साल के मैट हैनकॉक 43 साल की सहकर्मी जीना कोलाडांगेलो को गले लगाते और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हैनकॉक ने कोलाडांगेलो को पिछले साल अपना अवैतनिक सलाहकार बनाया था। कोलाडांगेलो करोड़पति हैं और लॉबिस्ट के रूप में सक्रिय रहती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो छह मई का है। सीसीटीवी में दर्ज समय के अनुसार यह व्हाइट हॉल कार्यालय के बाहर गलियारे में करीब तीन बजे के आसपास का है। हैनकॉक ने यह हरकत तब की जब ब्रिटेन में कोरोना की वजह से सार्वजनिक जगहों पर शारीरिक संपर्क पर प्रतिबंध था। चूंकि यह 6 मई है और तब पाबंदियां लागू थीं, इसलिए भी स्वास्थ्य मंत्री घेरे में हैं। उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। हालांकि वह इससे साफ इनकार कर चुके हैं। बहरहाल उन्होंने टीकाकरण केंद्रों का दौरा रद्द कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले एक व्हिसलब्लोअर ने ब्रिटेन के एक अखबार को बताया कि इस जोड़ी का एक साथ क्लिनिक था। मैट हैनकॉक ने इसे गुप्त रखने की कोशिश की लेकिन हर कोई जानता है कि इस तरह की इमारत के अंदर क्या होता है। यह अनैतिक था।
हालांकि ब्रिटने के परिवहन मंत्री ग्रांट शॉप्स का कहना है कि यह निजी मामला है। बता दें, हैनकॉक की शादी 15 साल पहले हो चुकी है और उनके तीन बच्चे हैं। जबकि लॉबिस्ट जीना कोलाडांगेलो कारोबारी ओलिवर ट्रेस की पत्नी हैं। वह 'ओलिवर बोनास' के मालिक हैं। उधर, हैनकॉक ने मामले में माफी मांग कर पटाक्षेप करने का प्रयास किया है।