फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video: Hamas Says two Israeli Hostages Killed In Gaza Bombing

Gaza War: हमास ने जिन तीन बंधकों का बीते दिन जारी किया था वीडियो, उनमें से दो की मौत; इस्राइल पर लगाए आरोप

Tue, 16 Jan 2024 09:24 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 09:24 AM IST
सार

सबसे पहले रविवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नोआ दो जिंदा बंधकों के साथ देखी गई थीं। वहीं, सोमवार को हमास ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें दो बंधकों के मारे जाने दावा किया है।

विज्ञापन
Video: Hamas Says two Israeli Hostages Killed In Gaza Bombing
दो बंधक मारे गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच 100 दिन से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। जहां इस्राइल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं, अब आतंकी समूह भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। फिलहाल, न तो जंग की रफ्तार कम हो रही है और न ही लोगों की जान की परवाह की जा रही है। इस बीच, आतंकी समूह हमास का एक बार फिर क्रूर रूप देखने को मिला है। हाल ही में उसने जिन तीन बंधकों का वीडियो जारी कर धमकी दी थी कि जल्द ही इनकी तकदीर का पता चलेगा। उनमें से दो को मौत के घाट उतार दिया गया है। हालांकि, हमास ने नए वीडियो में दो बंधकों के मारे जाने का दावा किया है। उसका आरोप है कि इस्राइली हमले में ये लोग मारे गए हैं। जबकि इस्राइल के रक्षा बलों का कहना है कि हमास निर्दोष लोगों को अपनी क्रूरता का शिकार बना रहा है। 

विज्ञापन

 
दरअसल, हमास ने सोमवार को एक नया वीडियो जारी किया। इसमें दो इस्राइली बंधकों की मौत का एलान किया गया है। वीडियो में एक 26 साल की नोआ अर्गामणि आतंकियों के दबाव में बोलती दिख रही हैं कि उनके साथ जो दो लोग थे, उन्हें मार दिया गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कब बनाया गया था। 
विज्ञापन


रविवार को पहला वीडियो
इससे पहले रविवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नोआ दो जिंदा बंधकों के साथ देखी गई थीं। वहीं, सोमवार को जारी वीडियो में जिन लोगों को मारे जाने का दावा किया गया है उनकी पहचान 53 साल के योस्सी शराबी और 38 साल के इताई स्विर्स्की के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 'कल बताएंगे इनका भविष्य..', हमास ने तीन बंधकों का वीडियो जारी कर इस्राइल को दी चेतावनी

दो लोग मारे गए या मार दिया गया!
हमास की सशस्त्र शाखा एजेडिन अल-कसम ब्रिगेड का कहना है कि ये दो लोग जायोनी सेना की बमबारी में मारे गए। हालांकि, इस्राइल के सैन्य प्रवक्ता डैनियल हागरी ने इस दावे को साफ नकार दिया। उनका कहना है कि हमास निर्दोष लोगों को अपनी क्रूरता का शिकार बना रहा है। 
 

इस्राइली सेना जुटी जांच में
उन्होंने कहा कि हमास झूठ बोल रहा है। जिस इमारत में इन बंधकों को रखा गया था, उस पर हमारी सेना ने कोई हमला नहीं किया है। हागरी ने आगे कहा, 'हालांकि हमें पता है कि हमने उस इमारत के पास मौजूद जगहों को जरूर लक्ष्य बनाया है। इसलिए जांच की जा रही है।' 

उन्होंने कहा कि उन वीडियो, तस्वीरों की जांच हो रही है, जो हमास वायरल कर रहा है। इसके अलावा हमारे पास भी कई जानकारी उपलब्ध है, उसकी भी जांच की जा रही है। 


मानसिक दबाव डाल रहा
सोमवार को वीडियो जारी होने के कुछ ही समय बाद, इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि बंधकों के परिवारों से हमास अब मनोवैज्ञानिक तरीके से लड़ रहा है। वह उन पर मानसिक दबाव डाल रहा है।उन्होंने कहा कि सेना परिवारों की मदद कर रही है। उन्हें हर मामले से अवगत करा रहे हैं। 

सात अक्तूबर से जारी जंग
गौरतलब है, हमास ने बीते साल सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमला किया था। एक साथ सैकड़ों मिसाइलों को दागा गया था। साथ ही जमीनी हमला भी किया गया था। आतंकवादियों ने 1200 इस्राइली नागरिकों की हत्या कर थी। इसके अलावा, 250 लोगों को बंधक बना लिया था। जिनमें से आधे अभी भी हमास के कब्जे में हैं। वहीं, युद्ध में इस्राइली सेना ने गाजा के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है। करीब 24 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस्राइल के आक्रमण के बाद से गाजा की 23 लाख की आबादी में 85 फीसदी लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। एक चौथाई आबादी भुखमरी का सामना कर रही है।

कुछ बंधकों से नहीं हो पा रहा संपर्क 
इससे पहले, हमास ने रविवार को कहा था कि इस्राइली गोलीबारी के कारण उसका कुछ बंधकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्हें नहीं पता कि वे लोग जिंदा हैं या मारे गए। शुरू में तो जब इस्राइल ने इस युद्ध को शुरू किया था तब हमास ने बंधकों की हत्या करने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed