फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vice President of the Philippines, Lenny Robredo on Thursday announced his candidacy for next year's presidential election

रोड्रिगो दुतेर्ते को खतरा: उप राष्ट्रपति रोब्रेडो चुनाव मैदान में, अब फिलीपींस में पलटेगा दमन का दौर?

Fri, 08 Oct 2021 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Oct 2021 04:41 PM IST
सार

पर्यवेक्षकों के मुताबिक दुतेर्ते के मैदान से हटने के बाद अब फिलीपींस के राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा अनिश्चित हो गया है। अब मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक जिन नेताओं ने अपनी उम्मीदवारी का एलान किया है, उनमें फर्डिनैंड मारकोस जूनियर भी हैं, जिन्हें दुतेर्ते का समर्थन हासिल है...

विज्ञापन
Vice President of the Philippines, Lenny Robredo on Thursday announced his candidacy for next year's presidential election
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

फिलीपींस की उप राष्ट्रपति लेनी रोब्रेडो के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के एलान ने देश में एक बिल्कुल नई सियासी सूरत उभरने की संभावना पैदा कर दी है। रोब्रेडो ने गुरुवार वे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी। रोब्रेडो राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की नीतियों की कड़ी आलोचक रही हैं। खास कर मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर लोगों को बिना कानूनी कार्रवाई के मार डालने की दुतेर्ते की नीतियों का वे पुरजोर विरोध करती रही हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों दुतेर्ते ने एलान किया कि उन्होंने अगले उप राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया है। फिलीपींस के कानून के मुताबिक कोई व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल से अधिक राष्ट्रपति नहीं रह सकता। अगले साल दुतेर्ते का दूसरा कार्यकाल पूरा होगा। इसलिए दुतेर्ते ने खुद को उप-राष्ट्रपति और अपने किसी वफादार को राष्ट्रपति बना कर सत्ता अपने हाथ में रखने की कोशिश में थे।
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों के मुताबिक दुतेर्ते के मैदान से हटने के बाद अब फिलीपींस के राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा अनिश्चित हो गया है। अब मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक जिन नेताओं ने अपनी उम्मीदवारी का एलान किया है, उनमें फर्डिनैंड मारकोस जूनियर भी हैं, जिन्हें दुतेर्ते का समर्थन हासिल है। वे पूर्व तानाशाह मारकोस के बेटे हैं। उनके अलावा बॉक्सिंग स्टार और सीनेटर मैनी पैक्विनो और मनीला के मेयर इसको मोरेनो भी अपनी उम्मीदवारी घोषित कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये दोनों अपने को मध्यमार्गी उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में रोब्रेडो को ज्यादा समर्थन मिलता नहीं दिखा है। इसके बावजूद उनके समर्थक उन पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव बनाए हुए थे। उनके उम्मीदवारी घोषित करने के तुरंत बाद प्रमुख विपक्षी नेताओं के गठबंधन वन सामबयान ने उन्हें अपना समर्थन देने का एलान किया।

रोब्रेडो 2016 में फर्डिनैंड मारकोस को हरा कर उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुई थीं। तब भी मारकोस के साथ दुतेर्ते का समर्थन था। रोब्रेडो 56 साल की हैं और वे पूर्व गृह मंत्री जेसी रोब्रेडो की विधवा हैं। जेसी रोब्रेडो की 2012 में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद वे लेनी ने राजनीति में प्रवेश किया।

राष्ट्रपति दुतेर्तो पर देश में बड़ी संख्या में न्यायेतर हत्याएं करवाने का आरोप है। इस इल्जाम में उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने भी जांच शुरू की है। रोब्रेडो दुतेर्ते नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध जैसी दुतेर्ते की नीतियों की विरोधी रही हैं। दुतेर्ते ने अपने शासन काल में उन्हें अपने मंत्रिमंडल की बैठकों से अलग रखा है। साथ ही वे उनकी सार्वजनिक रूप से कड़ी आलोचना करते रहे हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ फिलीपींस में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय के प्रोफेसर एडना को ने वेबसाइट निक्कई एशिया से कहा- रोब्रेडो ने आरंभ में चुनाव लड़ने में हिचक दिखाई थी। इसलिए सर्वेक्षणों में उन्हें कम समर्थन मिलता दिखा। अब इसमें सुधार हो सकता है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि अगर रोब्रेडो जीतीं, तो फिलीपींस में पिछले आठ साल से जारी पुलिस की मनमानी कार्रवाइयों पर रोक लग सकती है। वे लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था जताती रही हैं। इसलिए उनकी जीत को दुतेर्ते काल के जवाब के रूप में देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed