फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Veteran politician Dinesh Gunawardena appointed Sri Lankas new PM, know all about

Sri Lanka New PM: दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त, देश को संकट से निकालेंगे बुजुर्ग नेता

Fri, 22 Jul 2022 10:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Jul 2022 10:04 PM IST
सार

विक्रमसिंघे व गुणवर्धने की जोड़ी पर अब श्रीलंका को अभूतपूर्व आर्थिक संकट से उबारने का भार है। पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे व उनके सहयोगी देश छोड़कर जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Veteran politician Dinesh Gunawardena appointed Sri Lankas new PM, know all about
राष्ट्रपति विक्रमसिंघ की मौजूदगी में गुणवर्धने ने ली पीएम पद की शपथ - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के बुजुर्ग नेता दिनेश गुणवर्धने को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पीएम नियुक्त किया। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

बुधवार को विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति चुना गया था। विक्रमसिंघे व गुणवर्धने की जोड़ी पर अब श्रीलंका को अभूतपूर्व आर्थिक संकट से उबारने का भार है। पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे व उनके सहयोगी देश छोड़कर जा चुके हैं। 
विज्ञापन


विदेश, गृह व शिक्षा मंत्री रह चुके गुणवर्धने
राष्ट्रपति विक्रमसिंघ और पीएम गुणवर्धने दोनों की उम्र 73 साल है। दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के वरिष्ठ राजनेता, संसद सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री और श्रीलंका के सांसद हैं। गुणवर्धने इससे पूर्व श्रीलंका के विदेश मंत्री व शिक्षा मंत्री रहे चुके हैं। पूर्ववर्ती राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने उन्हें अप्रैल में गृह मंत्री बनाया था। विक्रमसिंघे ने गुरुवार को शपथ ली थी। वे देश के आठवें राष्ट्रपति चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह देश में जबर्दस्त उपद्रव व विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति गोतबाया अपने परिवार के साथ देश छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद संसद ने रानिल विक्रमसिंघे को गोतबाया के शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना है। विक्रमसिंघे छह बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। लेकिन राष्ट्रपति पद पर वे पहली बार आए हैं। 

श्रीलंका भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश की आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि आवश्यक सामान व ईंधन आयात करने का भी पैसा नहीं है। ऐसे में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की नई जोड़ी पर देश को इस मुसीबत से निकालकर पटरी पर लाने की अहम जिम्मेदारी है। विक्रमसिंघे ने सभी दलों से निजी हितों को छोड़कर मिलकर संकट से मुकाबले का आह्वान किया है। 


श्रीलंका की सेना ने 23 भारतीय मछुआरों को लौटाया
जलक्षेत्र का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार 23 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने लौटा दिया। भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में बताया, छोड़े गए मछुआरे सुबह अपने घर रवाना हो गए। 12 जुलाई को जलडमरूमध्य क्षेत्र में मछलियां पकड़ते 12 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने अपने क्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले तीन जुलाई को 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। श्रीलंकाई नौसेना का कहना है, उसके नियमित अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गई थीं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed