{"_id":"5ef57ec08ebc3e43046b3d9e","slug":"veteran-boxer-roberto-duran-infected-with-coronavirus-shows-mild-symptoms","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज मुक्केबाज राबर्टो ड्यूरान कोरोना वायरस से संक्रमित, दिखे हल्के लक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दिग्गज मुक्केबाज राबर्टो ड्यूरान कोरोना वायरस से संक्रमित, दिखे हल्के लक्षण
Fri, 26 Jun 2020 10:22 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पनामा सिटी
पीटीआई, पनामा सिटी
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Roberto Durán (File Photo)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने तीन दशक के करियर में चार भिन्न भार वर्गों में विश्व चैंपियन रहे दिग्गज मुक्केबाज राबर्टो ड्यूरान को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, लेकिन अभी तक उनमें हल्के लक्षण ही दिखे हैं।
विज्ञापन
राबर्टो ड्यूरान के पुत्र रोबिन ड्यूरान ने गुरुवार को कहा कि उनके 69 वर्षीय पिता को निजी अस्पताल में कराए गए परीक्षण में इस बीमारी के लिए पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘अभी उनमें सर्दी के अलावा कोई अन्य लक्षण नहीं दिख रहे हैं। हम अगले दिनों में अधिक जानकारी साझा करेंगे।' ड्यूरान को ‘हैंड्स ऑफ स्टोन’ भी कहा जाता है। वह पनामा और लैटिन अमेरिका में खेलों की दिग्गज हस्ती हैं।
विज्ञापन