फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   venkaiah naidu Gabon Visit said India gives priority to relations with Africa know the whole matter

गैबॉन: नायडू बोले- अफ्रीका के साथ संबंधों को प्राथमिकता देता है भारत, अब सेनेगल पहुंचे उपराष्ट्रपति

Wed, 01 Jun 2022 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिबरेविले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिबरेविले Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Jun 2022 10:35 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, नायडू ने गैबॉन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना की।

विज्ञापन
venkaiah naidu Gabon Visit said India gives priority to relations with Africa know the whole matter
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

विस्तार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गैबॉन के साथ हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत, अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है। गैबॉन, सेनेगल और कतर की तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नायडू सोमवार को यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन


नायडू ने मंगलवार को इंडिया-गैबॉन बिजनेस फोरम के एक कार्यक्रम में उद्योग जगत के लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर नायडू ने कहा, भारत, अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को हमेश प्राथमिकता देता रहा है। नायडू ने लिबरेविले में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक समारोह में भी शिरकत की। 
विज्ञापन


इसके बाद उपराष्ट्रपति नायडू अपनी पत्नी के साथ अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सेनेगल के डकार पहुंचे। उनके आगमन पर सेनेगल के विदेश मंत्री और सेनेगल में भारत के राजदूत ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, नायडू ने गैबॉन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना की। नायडू की यात्रा किसी भी भारतीय उपराष्ट्रपति द्वारा तीनों देशों की पहली यात्रा है। यह भारत से गैबॉन और सेनेगल की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। उपराष्ट्रपति की यात्रा का अंतिम पड़ाव कतर होगा, जहां वह चार से सात जून तक रहेंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर स्लोवाकिया और चेक गणराज्य के दौरे पर जाएंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर 2-6 जून तक स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की यात्रा पर रहेंगे और इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय सहयोग की समग्र समीक्षा करेंगे । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयशंकर 2-4 जून को स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा जायेंगे जहां वे वहां के प्रधानमंत्री एडुअर्ड हेगर से भेंट करेंगे । वे स्लोवाकिया के विदेश एवं यूरोपीय मामलों के मंत्री इवान कोरकोक के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

इस बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने कनाडा की अपनी समकक्ष मिलेनी जोली से टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान स्वतंत्रता के दुरूपयोग तथा कट्टरपंथ के खतरों के बारे में चर्चा की। दोनों विदेश मंत्रियों ने हिन्द प्रशांत और यूक्रेन संघर्ष के वैश्विक प्रभाव तथा द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने स्वतंत्रता के दुरूपयोग एवं कट्टरपंथ के खतरों के बारे में भी विचार विमर्श किया।

क्या है कार्यक्रम?

  • जयशंकर ‘ग्लोबसेक 2022 मंच’ के कार्यक्रम में हिस्स लेंगे और ‘‘ मित्रता को अगले स्तर पर ले जाएं : हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोगी ’’ विषय पर संबोधन देंगे। विदेश मंत्री का ग्लोबसेक 2022 मंच से इतर आस्ट्रिया के यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एलेक्जेंडर चैलेनबर्ग से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।
  • बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 4-6 जून को चेक गणराज्य जाएंगे। इस दौरान वे चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जेन लिपावेस्की के साथ चर्चा करेंगे। इसमें कहा गया है कि यह चर्चा दोनों नेताओं को हमारे द्विपक्षीय सहयोग की समग्र समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी।
  • चेक गणराज्य 1 जुलाई 2022 से यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभालेगा। मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान जयशंकर दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व से मिलने के अलावा दोनों देशों में भारतीय छात्रों सहित भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे।

न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका रवाना हुई मिताली एक्सप्रेस
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोहम्मद नुरूल इस्लाम सुजान ने बुधवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से ढाका के लिए मिताली एक्सप्रेस को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिताली एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार रविवार और बुधवार को सुबह 11:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह ढाका पहुंचेगी। वहां से हर सोमवार और बृहस्पतिवार को रात 9:15 मिनट पर न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है। इसमें चार चेयरकार और चार स्लीपर कोच हैं। ट्रेन की यात्रा कुल 595 किलोमीटर की होगी, जिसमें 69 किलोमीटर भारतीय सीमा में होंगे। इसके दो स्टॉप होंगे, भारत की तरफ हल्दीबाड़ी और बांग्लादेश में चिलाहाटी। भारत-बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन की शुरुआत से संपर्क बढ़ेगा। दोनों देशों के बीच पहले से मैत्री और बंधन एक्सप्रेस ट्रेेनें चलती हैं जो क्रमश: कोलकाता से ढाका और खुलना को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed