Italy: वेनिस में होगी जेफ बेजोस की शादी, कई दिनों चलेगा जश्न; प्रशासन ने कहा- नहीं होगी पर्यटकों को परेशानी
Italy: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की शादी 24-26 जून को वेनिस में होगी। प्रशासन ने भीड़ और अव्यवस्था की अफवाहों को खारिज किया। केवल 200 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिससे शहर की सामान्य दिनचर्या प्रभावित नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन के संस्थापक और अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस की शादी इटली के खूबसूरत वेनिस शहर में होगी। वह अपनी मंगेतर लॉरेज सांचेज के साथ शादी रचाएंगे। हालांकि, प्रशासन ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि इस शादी के कारण शहर में भारी भीड़ हो सकती है और अफरा-तफरी मच सकती है।
शादी कब होगी?
वेनिस प्रशासन ने शादी की तारीख की पुष्टि नहीं की। हालांकि, इटली के मीडिया की खबरों के मुताबिक, यह विवाह समारोह 24 से 26 जून के बीच होगी और कई दिनों तक जश्न मनाया जाएगा।
शहर की सामान्य दिनचर्या पर असर नहीं पड़ेगा: वेनिस प्रशासन
शहर प्रशासन ने कहा कि बेजोस की शादी में केवल 200 मेहमान आमंत्रित किए गए हैं, जिससे वेनिस के स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होगी। वेनिस में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, फिल्म महोत्सवों और बड़े निजी आयोजनों की मेजबानी में माहिर है, इसलिए यह शादी शहर की सामान्य दिनचर्या बाधित नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने सैकड़ों विदेशी छात्रों का वीजा किया रद्द, खुद ही देश छोड़ने का आदेश; भारतीयों पर भी असर
अफवाहों को किया खारिज
कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया था कि शादी के लिए वेनिस के लग्जरी होलों में सैकड़ों कमरे बुक किए गए हैं और शहर की गोंडोलाओं और वाटर टैक्सियों को भी बुक कर लिया गया है। प्रशासन ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया और कहा कि शादी के आयोजन में शहर की अनूठी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण का पूरा सम्मान किया जाएगा। वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने कहा, हम इस आयोजन को इस तरह से करेंगे कि शहर की सामान्य गतिविधियों में कोई बाधा न आए।
वेनिस में वीआईपी शादियों की परंपरा
वेनिस पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के विवाह का गवाह बन चुका है। 2014 में हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी और अमल क्लूनी ने भी यहीं शादी की थी।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.