फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela overturns military rebellion

वेनेजुएला ने सैनिक विद्रोह को किया काबू, सुप्रीम कोर्ट ने बागी नेतृत्व को बताया गैरकानूनी

Tue, 22 Jan 2019 04:35 PM IST
आसिम खान भाषा, कराकस
भाषा, कराकस Published by: आसिम खान Updated Tue, 22 Jan 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Venezuela overturns military rebellion

वेनेजुएला में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नेशनल गार्ड कमांड के सैनिकों के विद्रोह को काबू कर लिया। वहीं उच्चतम न्यायालय ने विपक्ष नियंत्रित कांग्रेस के नए बागी नेतृत्व को गैरकानूनी करार दिया। सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख दियोसदादो काबेल्लो ने कहा कि 27 सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच आगे बढ़ने पर और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। सैनिकों के एक समूह ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सोमवार को कराकस के निकट एक कमांड चौकी में विद्रोह कर दिया था। 

विज्ञापन


उन्होंने एक वीडियो में लोगों से मादुरो के शासन के विरोध के लिए समर्थन की अपील की है। इस विद्रोह के कारण वेनेजुएला के राष्ट्रपति के आवास से कुछ ही मील दूर विरोध प्रदर्शन हुए। लोगों ने एक अवरोधक में आग लगा दी और मादुरो के सत्ता छोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को आंसू गैस का इस्तेमाल कर तितर-बितर किया गया। सेना ने एक बयान में कहा कि उसने सभी हथियार बरामद कर लिए हैं और विद्रोह में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


विद्रोह को काबू किए जाने के कुछ घंटे पहले ही नेशनल गार्ड के सैनिकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा था कि वे मादुरो की सरकार को मान्यता नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने नए कार्यकाल की शुरुआत से ही मादुरो पर घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। विपक्ष के नियंत्रण वाली कांग्रेस और कई देश उनके दूसरे कार्यकाल को अवैध मानते हैं। इस बीच शीर्ष अदालत ने कहा कि वह राष्ट्रपति के रूप में मादुरो के पदभार ग्रहण करने को अवैध ठहराने वाली नेशनल असेम्बली के हालिया कदमों को गैर कानूनी करार देती है। 


इसके साथ ही कांग्रेस के साथ उसका गतिरोध और बढ़ गया। न्यायाधीशों ने कहा कि कांग्रेस का नया नेतृत्व अवैध है। उन्होंने देश के मुख्य अभियोजक को यह जांच करने को कहा कि क्या कांग्रेस के नेताओं ने देश के संविधान का उल्लंघन कर आपराधिक काम किया है या नहीं। न्यायालय की चेतावनी के बावजूद कांग्रेस के अध्यक्ष जुआन गुएदो ने लोगों से मादुरो के विरोध में बुधवार को सड़कों पर उतरने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed