फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela government says will release an important number of political prisoners

Venezuela: शांति का संकेत या दबाव में वेनेजुएला की सरकार, जानें राजनीतिक कैदियों की रिहाई के क्या मायने

Fri, 09 Jan 2026 01:17 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:17 AM IST
सार

वेनेजुएला सरकार ने शांति बनाए रखने के नाम पर बड़ी संख्या में राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का एलान किया है। संसद प्रमुख जॉर्ज रोड्रिगेज के अनुसार प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नई सरकार के इस कदम को विपक्ष और अमेरिका के दबाव के बीच राजनीतिक बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Venezuela government says will release an important number of political prisoners
डेल्सी रोड्रिगेज, वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति - फोटो : instagram.com/maduroguerra

विस्तार

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाने के बाद से वहां के हालात ठीक नहीं है। फिलहाल राष्ट्रपति का कार्यभार डेल्सी रोड्रिगेज संभाल रही हैं। वो वहां की अंतरिम राष्ट्रपति चुनी गई हैं। यहां के सियासी हालात एक बार फिर चर्चा में हैं। सरकार ने बड़ी संख्या में राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का एलान किया है। इस फैसले को सरकार शांति बनाए रखने की एकतरफा पहल बता रही है, लेकिन इसे विपक्ष और अमेरिका के दबाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वेनेजुएला की संसद के प्रमुख जॉर्ज रोड्रिगेज ने गुरुवार को कहा कि सरकार महत्वपूर्ण संख्या में कई राजनीतिक कैदियों को रिहा कर रही है। इसमें वेनेजुएला के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी कैदी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम देश में शांति, स्थिरता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। उनके मुताबिक, कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया इसी समय से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नासा ने रद्द की साल की पहली स्पेस वॉक; मेडिकल दिक्कत के चलते फैसला, क्रू की जल्दी वापसी संभव
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार का रुख और संकेत
यह घोषणा नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की सरकार के पहले बड़े राजनीतिक फैसलों में गिनी जा रही है। माना जा रहा है कि यह फैसला अभिव्यक्ति की आजादी की दिशा में शुरुआती संकेत हो सकता है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि यह किसी दबाव में नहीं, बल्कि शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया एकतरफा कदम है।


मादुरो दौर की गिरफ्तारियां
मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, वेनेजुएला में इस समय 800 से 900 के बीच राजनीतिक कैदी हैं। इनमें से ज्यादातर गिरफ्तारियां पूर्व राष्ट्रपति मादुरो के शासनकाल में हुई थीं। हाल ही में मादुरो को अमेरिकी बलों द्वारा पकड़े जाने के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसी पृष्ठभूमि में कैदियों की रिहाई को अहम माना जा रहा है।

अमेरिका, विपक्ष और परिवारों का दबाव
वेनेजुएला में बीते वर्षों में कई अमेरिकी नागरिकों को भी जेल में रखा गया था। जनवरी 2025 में छह अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया गया था, जब मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने काराकास में बातचीत की थी। लंबे समय से कैदियों के परिवार और विपक्षी समूह रिहाई की मांग कर रहे थे और इस मुद्दे पर यूएस सरकार पर भी दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि मादुरो पर ट्रंप की कार्रवाई के बाद से यहां के हालात बदल चुके हैं। 

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed