फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vending Machine established in London provide prints of Short Stories instead of food and beverages

चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक नहीं, बल्कि शॉर्ट स्टोरीज के प्रिंट देती है यह वेंडिंग मशीन

Mon, 06 May 2019 06:15 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 06 May 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
vending Machine established in London provide prints of Short Stories instead of food and beverages
सांकेतिक तस्वीर

कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और कैंडी देने वाली वेंडिंग मशीन को आपको हर मॉल या शॉपिंग स्टोर में दिख जाएंगी, लेकिन लंदन के केनरी व्हार्फ एस्टेट के पास एक ऐसी वेंडिंग मशीन लगाई गई है जिससे खाने-पीने की वस्तुओं के स्थान पर शॉर्ट स्टोरीज (लघु कथाएं) के प्रिंट निकलते हैं। यह अनूठा प्रयोग लोगों में पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए किया गया है। इस वेंडिंग मशीन का एक बार बटन दबाने पर दो से लेकर पांच मिनट कर शॉर्ट स्टोरीज के प्रिंट निकलते हैं। 

विज्ञापन


वेंडिंग मशीन से शॉर्ट स्टोरीज पढ़ने का मौका देने का यह आइडिया फ्रांस की कंपनी शॉर्ट एडीशन ने दिया है। कंपनी ने फ्रांस के अलावा अमेरिका और हॉन्गकॉन्ग में भी ऐसी मशीनें लगाई हैं। हाल ही में लंदन में इस मशीन को स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन


कंपनी का मानना है स्मार्टफोन के इस युग में लोगों की किताबें पढ़ने की आदत खत्म होती जा रही है। लोगों का ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बीतता है, ऐसे में वह किताबों से दूर होते जा रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि लोगों में फिर से पढ़ने की आदत आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस वेंडिंग मशीन से शॉर्ट स्टोरीज के प्रिंट लेने के लिए आपको कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। यह बिलकुल मुफ्त है। जिस कागज पर प्रिंट निकलते हैं वह भी इको फ्रेंडली (पर्यावरण हितैषी) है। इस मशीन से निकलने वाली कहानियां चार्ल्स डिकेंस, वर्जीनिया वुल्फ जैसे प्रसिद्ध लेखकों की हैं। इसके साथ ही अपराध और फिक्शन शॉर्ट स्टोरीज के प्रिंट भी निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed