{"_id":"5ecda3228ebc3e90a1758f9c","slug":"vande-bharat-mission-more-than-300-indian-citizens-stranded-in-america-left-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत मिशन: इस्राइल से 115 और अमेरिका से 300 से ज्यादा भारतीय स्वदेश रवाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वंदे भारत मिशन: इस्राइल से 115 और अमेरिका से 300 से ज्यादा भारतीय स्वदेश रवाना
Wed, 27 May 2020 04:45 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयॉर्क
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयॉर्क
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 27 May 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगी यात्रा पाबंदियों के चलते अमेरिका में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक न्यूयॉर्क से विशेष विमान के जरिए स्वदेश रवाना हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया का विमान 25 मई को 329 यात्रियों को लेकर यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस दौरान न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती और उप महावाणिज्य दूत शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद थे। अमेरिका से भारत के अन्य हिस्सों के लिए एअर इंडिया की विशेष उड़ानों का दूसरा चरण 19 मई से शुरू हुआ और 29 मई तक चलेगा। पहले चरण में एअर इंडिया ने अमेरिका से भारत के लिए नौ से 15 मई तक विशेष उड़ानें संचालित की थीं। वहीं, दूसरे चरण के तहत दो विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
सैन फ्रांसिस्को से दो विमान बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और अहमदाबाद के लिए, एक वाशिंगटन से बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए और दो शिकागो से दिल्ली, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। बता दें कि भारत सरकार ने विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सात मई से ‘वंदे भारत अभियान’ शुरू किया है।
विज्ञापन
इस्राइल में फंसे करीब 115 भारतीयों को निकाला गया
कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते दो माह से अधिक समय से इस्राइल में फंसे करीब 115 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का विमान मंगलवार को रवाना हो गया। इनमें छात्र, गर्भवती महिलाएं, नेपाली नागरिक प्रभा बस्कोता (एक भारतीय की पत्नी) और दिल्ली में नियुक्त पांच इस्राइली राजनयिक शामिल हैं। इनमें से अधिकतर लोगों ने अपने घरों के पास ही क्वारंटीन में रहने की इच्छा जाहिर की है। इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने कहा, ‘यह काफी मुश्किल समय है और वंदे भारत मिशन इस्राइल में हमारे छात्र और सेवाकर्मियों तक पहुंचने के भारत के कई प्रयासों में से एक है।’