फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Vaccine Latest News in Hindi Vaccine against Covid 19 not certain maybe in a year said WHO

Corona Vaccine: कोरोना वायरस की वैक्सीन निश्चित नहीं, लेकिन उम्मीद- अगले साल तक आएगी : डब्ल्यूएचओ

Fri, 26 Jun 2020 04:20 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 26 Jun 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Latest News in Hindi Vaccine against Covid 19 not certain maybe in a year said WHO
टेड्रोस एडनम - फोटो : social media

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) के प्रमुख ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बयान जारी किए हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा है कि यह निश्चित नहीं है कि वैज्ञानिक कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए एक प्रभावी टीका बना पाएंगे। हालांकि हमें उम्मीद है कि कोरोना की वैक्सीन आएगी और इसमें एक साल का समय लग सकता है। वैक्सीन को तेजी से तैयार करने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन


यूरोप की संसदीय स्वास्थ्य कमेटी से ऑनलाइन कांफ्रेंसिंग के दौरान डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनम घेब्रेसियस ने यह बयान दिया। डब्ल्यूएचओ प्रमुख कहा कि अगर कोरोना की वैक्सीन बन गई, तो यह सार्वजनिक रूप से सभी के लिए उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल होगा कि हमारे पास कोरोना का टीका होगा। हमारे पास कोरोना वायरस का कभी कोई टीका नहीं रहा। इसलिए, जब इसकी खोज पूरी होगी, तभी यह पहली बार सामने होगा। टेड्रोस ने कहा कि उम्मीद है कि कोरोना को खत्म करने के लिए एक टीका होगा और अनुमान है कि यह हमारे पास एक साल के भीतर उपलब्ध हो सकता है। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि अगर तेजी से इस ओर काम जारी रहा तो कुछ महीनों में भी हमें टीका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed