फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USt will continue to stand up for religious freedom around the world, Blinken said this for India

Religious Freedom Report: धर्मस्थलों पर बढ़े हमले, अमेरिकी रिपोर्ट में भारत पर निशाना, चीन व पाकिस्तान को भी घेरा

Fri, 03 Jun 2022 09:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 03 Jun 2022 09:59 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि एशियाई देशों खासकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
USt will continue to stand up for religious freedom around the world, Blinken said this for India
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

अमेरिका ने एक बार फिर कहा है कि वह दुनियाभर में लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए काम करता रहेगा। कई देशों में लोगों व धर्मस्थलों पर हमलों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने यह बात कही। रिपोर्ट में भारत में धर्मस्थलों पर बढ़ते हमलों को लेकर निशाना साधा गया है तो अल्पसंख्यकों व महिलाओं पर हमलों को लेकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन की आलोचना की गई है। 

विज्ञापन


विश्व में धार्मिक आजादी पर सालाना अमेरिकी रिपोर्ट (International Religious Freedom report 2022 ) जारी करने के मौके पर गुरुवार को वॉशिंगटन में मीडिया से चर्चा में ब्लिंकन ने कहा कि लोगों की धार्मिक आजादी की रक्षा के लिए अमेरिका हमेशा खड़ा है। हम अन्य देशों की सरकारों, बहुदेशीय संगठनों, सिविल सोसायटी के साथ इस दिशा में काम करेंगे। अगले माह ब्रिटेन में धार्मिक आजादी को लेकर होने वाले मंत्रियों के सम्मेलन में भी इस पर विचार होगा। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत में भी लोगों व धर्मस्थलों पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंतित है। एशियाई देशों खासकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे दुनिया भर के समुदायों में धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकार खतरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन कर रहा अन्य धर्मों के लोगों को परेशान
उन्होंने कहा चीन उन अन्य धर्मों के अनुयायियों को परेशान करना जारी रखे हुए है, जिन्हें वह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ मानता है।  इनमें तिब्बती बौद्ध, फालुन गोंग, बौद्ध, ईसाई, इस्लामी और ताओवादी पूजा के घरों को नष्ट करना और ईसाइयों, मुसलमानों के लिए रोजगार और आवास के लिए बाधाएं खड़ी करना शामिल है। 

तालिबान कर रहा महिलाओं का दमन
ब्लिंकन ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के कार्यकाल में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति खराब हो गई है। खासकर महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा व अन्य मूल अधिकारों पर धर्म के नाम पर नकेल कसी जा रही है। वहीं, आईएसआईएस-खुरासान धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर शिया हजारा के खिलाफ तेजी से हिंसक हमले कर रहा है।


पाकिस्तान में ईश निंदा पर मौत की सजा
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने कहा कि पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में कम से कम 16 व्यक्तियों को 2021 में पाकिस्तानी अदालतों ने मौत की सजा सुनाई। हालांकि, इनमें से किसी को भी सजा दी नहीं गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed