फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USISPF to hold summit strengthen advanced technology partnership in defense innovation between India and US

USISPF: भारत-US रक्षा नवाचार में मजबूती पर वार्ता नौ सितंबर को, उन्नत प्रौद्योगिकी भागीदारी पर शिखर सम्मेलन

Sat, 31 Aug 2024 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 06:29 AM IST
सार

यूएसआईएसपीएफ ने एक बयान में कहा, शिखर सम्मेलन रक्षा नवाचार में उन्नत प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के प्रमुख रक्षा नीति निर्माताओं को एक साथ लाएगा। घोषणा में कहा गया है कि इस साल की थीम ‘सीमा पार रक्षा नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए निवेश के अवसरों का दोहन’ होगी।

विज्ञापन
USISPF to hold summit strengthen advanced technology partnership in defense innovation between India and US
अमेरिका-भारत फ्लैग - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने कहा, वह दोनों देशों के बीच रक्षा नवाचार में उन्नत प्रौद्योगिकी भागीदारी को मजबूत करने के लिए अमेरिका में अपने रक्षा शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्करण आयोजित करेगा। उसने एक्स पर कहा, हम स्टैनफोर्ड के गॉर्डियन नॉट सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी इनोवेशन के सहयोग से इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को आयोजित करेंगे।

विज्ञापन


यूएसआईएसपीएफ ने एक बयान में कहा, शिखर सम्मेलन रक्षा नवाचार में उन्नत प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के प्रमुख रक्षा नीति निर्माताओं को एक साथ लाएगा। घोषणा में कहा गया है कि इस साल की थीम ‘सीमा पार रक्षा नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए निवेश के अवसरों का दोहन’ होगी। इसमें रक्षा नवाचार क्षेत्र को आगे बढ़ाने में निजी पूंजी की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन में निजी-सार्वजनिक क्षेत्रों के नेतृत्वकर्ताओं के साथ मुख्य भाषण, पैनल चर्चा और गोलमेज सत्र होंगे। बता दें कि दोनों देशों ने रक्षा व औद्योगिक सहयोग के लिये सह-उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed