फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mandaviya addressed Bali G20 health ministers meeting, know all about

G20 Bali Meeting: स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में तकनीक का उपयोग वक्त की मांग, बाली बैठक में बोले मंडाविया

Fri, 28 Oct 2022 11:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Oct 2022 11:11 AM IST
सार

इंडोनेशिया के बाली में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मंडाविया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत इंडोनेशिया से जी-20 की बागडोर अपने हाथ में लेने जा रहा है। इसलिए हम पहले से की गई पहल व प्रयासों की गति को मजबूत करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Mandaviya addressed Bali G20 health ministers meeting, know all about
Union Minister Mansukh Mandaviya at G20 Health Ministers Meeting in Bali - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने और समूची दुनिया में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल वक्त की मांग है। 

विज्ञापन


इंडोनेशिया के बाली में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मंडाविया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत इंडोनेशिया से जी-20 की बागडोर अपने हाथ में लेने जा रहा है। इसलिए हम इंडोनेशिया, इटली, सऊदी अरब और जी-20 के अन्य अध्यक्ष रहे देशों द्वारा पहले से की गई पहल व प्रयासों की गति को मजबूत करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


डॉ. मंडाविया ने कहा कि जी-20 की इंडोनेशियाई प्रेसीडेंसी के दौरान दवाओं के उत्पादन और अनुसंधान के लिए चिकित्सा केंद्रों को सही ढंग से प्राथमिकता दी गई। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि दुनिया भविष्य की किसी भी स्वास्थ्य चुनौती का प्रबंधन करने के लिए तैयार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


एक दिसंबर को अध्यक्ष बनेगा भारत
बता दें, भारत इस साल 1 दिसंबर से एक वर्ष के लिए जी-20 का अध्यक्ष बनने जा रहा है। इस दौरान भारत देशभर में 200 से अधिक जी-20 बैठकों की मेजबानी करेगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के स्तर पर होने वाला जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन है। इसे अगले साल 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा।



जी-20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसके सदस्य 19 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए और यूरोपीय संघ (ईयू) हैं।

भारत वर्तमान में जी-20 ट्रोइका (वर्तमान, पिछली और आने वाले जी-20 के अध्यक्ष देश) का हिस्सा है। अन्य दो देश इंडोनेशिया और इटली हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान इंडोनेशिया और ब्राजील इस तिकड़ी का निर्माण करेंगे। यह पहली बार होगा जब ट्रोइका में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी। सामूहिक रूप से, G20 वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत और विश्व जनसंख्या का दो-तिहाई हिस्सा है, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed