{"_id":"64991c85b4edd167b40cced7","slug":"usa-texas-airport-worker-dies-after-sucked-into-plane-engine-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tragic Accident: टेक्सास एयरपोर्ट पर हुआ दर्दनाक हादसा, विमान के इंजन में फंसने से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tragic Accident: टेक्सास एयरपोर्ट पर हुआ दर्दनाक हादसा, विमान के इंजन में फंसने से कर्मचारी की मौत
Mon, 26 Jun 2023 10:35 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:35 AM IST
सार
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने घटना की पुष्टि की है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा है कि वह अटलांटा बेस्ड एयरलाइंस डेल्टा एयरलाइंस के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
टेक्सास एयरपोर्ट पर हुआ हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल एक यात्री विमान के इंजन में फंसने से एयरपोर्ट के एक कर्मचारी की जान चली गई। घटना टेक्सास के सेन एंटोनियो एयरपोर्ट की है। खबर के अनुसार, 23 जून को रात करीब 10.25 बजे यह हादसा हुआ। फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
क्या है मामला
डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट बीती 23 जून को लॉस एंजेलेस से टेक्सास के सेन एंटोनियो एयरपोर्ट पहुंची थी। यात्री विमान का एक इंजन चालू था। उसी दौरान ग्राउंट स्टाफ का एक व्यक्ति इंजन के पास पहुंचा तो ताकतवर इंजन के दबाव से इंजन में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने घटना की पुष्टि की है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा है कि वह अटलांटा बेस्ड एयरलाइंस डेल्टा एयरलाइंस के संपर्क में हैं।
कंपनी ने जताया दुख
डेल्टा एयरलाइंस ने भी हादसे पर दुख जताया है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। बताया जा रहा है कि मृतक यूनिफाई एविएशन का कर्मचारी था। यूनिफाई एविएशन का कई एयरलाइंस के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और यह कंपनी विभिन्न एयरलाइंस को ग्राउंड ऑपरेशन हैंडल करने में मदद करती है। कंपनी ने हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि वह कर्मचारियों की सुरक्षा पर ज्यादा फोकस करेगी।
विज्ञापन
फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि किन परिस्थितियों में यह दर्दनाक हादसा हुआ। बता दें कि एयरपोर्ट पर कर्मचारियों के मरने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।