{"_id":"663e92125685c6967202d5f7","slug":"usa-seeks-clarification-on-amount-of-eto-in-indian-spices-asta-wrote-letter-to-indian-spice-board-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: भारतीय मसालों में ETO की मात्रा पर अमेरिका ने मांगा स्पष्टीकरण; ASTA ने भारतीय स्पाइस बोर्ड को लिखा पत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: भारतीय मसालों में ETO की मात्रा पर अमेरिका ने मांगा स्पष्टीकरण; ASTA ने भारतीय स्पाइस बोर्ड को लिखा पत्र
Sat, 11 May 2024 03:01 AM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 11 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
भारत-अमेरिका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन स्पाइस ट्रेड एसोसिएशन (एएसटीए) ने भारतीय मसालों में एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) तत्व की मौजूदगी पर भारतीय स्पाइस बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय मसाला बोर्ड के सचिव डॉ केजी. जगदीशा को लिखे पत्र में एएसटीए ने कहा कि सिंगापुर और हांगकांग ने हाल ही में भारतीय मसालों में तय मात्रा से अधिक एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन हालिया घटनाक्रमों के चलते हम अमेरिका में आयातित मसालों से संबंधित ईटीओ और खाद्य सुरक्षा नियमों पर स्पष्टीकरण चाहते हैं।
विज्ञापन
पत्र में आगे लिखा है कि वर्तमान में अमेरिका में मसालों में तय मात्रा में एथिलीन ऑक्साइड के उपयोग की अनुमति है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि यदि ईटीओ की मात्रा अधिक पाई जाती है तो अमेरिकी खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार भारतीय मसालों पर यहां भी प्रतिबंध लग सकता है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों सिंगापुर और हांगकांग की खाद्य सुरक्षा निगरानी संस्था ने भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उनमें कैंसर पैदा करने वाले रसायन पाए गए थे।
विज्ञापन