थियानमेन चौक नरसंहार पीड़ितों का सम्मान करे चीन: अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस ने पूरी दुनिया के साथ ही नरसंहार की निंदा करते हुए एक बयान में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा निहत्थे चीनी असैन्य नागरिकों का नरसंहार ऐसी त्रासदी थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग उन लाखों चीनी नागरिकों के साहस एवं आशावाद के प्रति सम्माज दर्शाते हैं जो 31 साल पहले बड़े पैमाने पर फैले आधिकारिक भ्रष्टाचार के खिलाफ थियानमेन चौक पर शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित हुए थे।
मेकनैनी ने घटना की 31वीं वर्षगांठ पर कहा, चार जून, 1989 को थियानमेन चौक नरसंहार स्मृति दिवस पर, अमेरिका के लोग चीनी सरकार से मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा और चीन के संविधान के तहत देश के सभी नागरिकों को प्रदत्त अधिकार एवं आजादी को बरकरार रखने व नस्ली-धार्मिक अल्पसंख्यकों के सुव्यवस्थित दमन को खत्म करने की अपील करते हैं।
चीनी कंपनियों से सुरक्षा को ट्रंप ने जारी किया ज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी निवेशकों को चीनी कंपनियों से सुरक्षित रखने के लिए एक ज्ञापन जारी किया। ज्ञापन में कहा गया है कि चीन द्वारा निवेशकों के महत्वपूर्ण संरक्षण उपायों का अनुपालन किए बिना अमेरिकी पूंजी बाजार से लाभ उठाना गलत एवं खतरनाक है।
ट्रंप ने कहा, दशकों तक चीनी कंपनियों ने अमेरिकी पूंजी बाजारों का लाभ उठाया है और अमेरिका में जुटाई गई पूंजी ने चीन के त्वरित आर्थिक विकास को बढ़ाया है। इस ज्ञापन को विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व के अन्य सदस्यों को जारी किया गया।