फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Right-wing influencers were duped to work for covert Russian influence operation US says

USA: अमेरिका के दक्षिणपंथी इंफ्लुएंसर्स को रूस ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया, अभियोजकों ने लगाए आरोप

Thu, 05 Sep 2024 08:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Sep 2024 08:14 AM IST
सार

आरोप है कि इंफ्लुएंसर्स को यूक्रेन युद्ध और अन्य वैश्विक मुद्दों पर रूस का पक्ष दिखाते हुए अंग्रेजी में वीडियो बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिससे घरेलू स्तर पर बंटवारा किया जा सके और अमेरिका को कमजोर किया जा सके। 

विज्ञापन
USA Right-wing influencers were duped to work for covert Russian influence operation US says
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के कुछ दक्षिणपंथी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर आरोप है कि उन्होंने रूस के लिए काम किया। गौरतलब है कि इंफ्लुएंसर्स को भी नहीं पता था कि वे रूस के प्रभाव में काम कर रहे हैं। अमेरिकी अभियोजकों का कहना है कि जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति थे तो ये इंफ्लुएंसर्स देश में दक्षिणपंथी राजनीतिक विमर्श को भी बढ़ावा दे रहे थे। बुधवार को दायर किए गए एक अभियोग में एक मीडिया कंपनी पर आरोप लगाए गए हैं, जिससे जुड़े छह दक्षिणपंथी इंफ्लुएंसर्स भी आरोपी बना गए हैं। इनमें मशहूर इंफ्लुएंसर टिम पूल, डेव रुबिन और बेनी जॉनसन जैसे नाम शामिल हैं। इनके सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन


इंफ्लुएंसर्स पर लगे हैं गंभीर आरोप
अभियोग में इंफ्लुएंसर्स पर आरोप है कि इन लोगों को रूस के सरकारी मीडिया कर्मचारियों द्वारा फंडिंग दी जा रही थी। हालांकि इन इंफ्लुएंसर्स को भी कथित तौर पर इसकी जानकारी नहीं थी। आरोप है कि इंफ्लुएंसर्स को यूक्रेन युद्ध और अन्य वैश्विक मुद्दों पर रूस का पक्ष दिखाते हुए अंग्रेजी में वीडियो बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिससे घरेलू स्तर पर बंटवारा किया जा सके और अमेरिका को कमजोर किया जा सके। 
विज्ञापन


वहीं आरोपों का सामना कर रहे कुछ इंफ्लुएंसर्स ने दावा किया है कि उन्हें नहीं पता था कि जो कंपनी उन्हें फंडिंग कर रही है वह रूस की कंपनी है। उनका दावा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अभियोग में आरोप है कि रूस की तरफ से टेनेसी स्थित कंटेंट बनाने वाली कंपनी को करीब एक करोड़ डॉलर की फंडिंग की गई ताकि वह रूस समर्थित कंटेंट बनाएं। रूस की कथित साजिश के मामले में अमेरिका ने फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट और धन शोधन के आरोप में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed