फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA President Joe Biden will ask ukraine for Emergency aid of 13 billion USD

US: ‘यूक्रेन को 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद की पेशकश कर सकते हैं बाइडन’, राष्ट्रपति के करीबी का दावा

Fri, 11 Aug 2023 12:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:41 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के एक सहयोगी ने गुरुवार को बताया कि बताया जल्द ही बाइडन अमेरिकी संसद कांग्रेस से यूक्रेन को आर्थिक सहायकता प्रदान करने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि वे आपातकालीन मदद के रूप में यूक्रेन को 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश कर सकते हैं।

विज्ञापन
USA President Joe Biden will ask ukraine for Emergency aid of 13 billion USD
Joe Biden - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन की मदद का एलान कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक करीबी ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें, इससे पहले भी अमेरिका कई बार यूक्रेन की मदद कर चुका है।

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के एक सहयोगी ने गुरुवार को बताया कि बताया जल्द ही बाइडन अमेरिकी संसद कांग्रेस से यूक्रेन को आर्थिक सहायकता प्रदान करने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि वे आपातकालीन मदद के रूप में यूक्रेन को 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश कर सकते हैं। यूक्रेन पर रूस का आक्रमण लगातार जारी है। यूक्रेन रूस के खिलाफ क्रेमलिन में अपनी जड़ें जमाए हुए हैं। वह लगातार हमले झेल रहा है।

विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने नवंबर में कांग्रेस से अनुरोध किया था। कांग्रेस ने बाइडन के अनुरोध से अधिक को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस मुद्दे पर राजानीतिक विभाजन बढ़ गया है। करीबी के अनुसार, वह इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं है। करीबी ने बताया कि व्हाइट हाउस संघीय आपदा निधि को फिर से भरने के लिए 12 अरब अमेरिकी डॉलर मांगने की भी उम्मीद है। अन्य घरेलू जरूरतों के लिए भी धन मिलने की संभावना है। रिपब्लिकन से व्यापक राजनीतिक समर्थन प्राप्त करने का एक तरीका प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में जी 20 पर चर्चा
अमेरिका ने हाल ही में एलान किया है कि जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के लिए यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करना प्राथमिकता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को कहा, यूक्रेन-रूस युद्ध वैश्विक चिंता का विषय है। अमेरिका के लिए इस युद्ध पर चर्चा करना शीर्ष प्राथमिकता है। लिहाजा, अगले महीने भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएगा। असल में मिलर से पूछा गया था कि क्या बाइडन नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के मुद्दे पर उतना ही जोर देंगे, जितना पिछले वर्ष बाली में दिया था। जवाब में मिलर ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed