फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa president joe biden first time acknowledges son hunter daughter navy from lunden roberts

Joe Biden: बाइडन ने पहली बार कबूली बेटे हंटर की चार साल की बेटी होने की बात, बिना शादी के बने थे पिता

Sat, 29 Jul 2023 10:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jul 2023 10:04 AM IST
सार

हंटर ने साल 2021 में प्रकाशित अपनी एक किताब में बताया कि लुंडेन से मिलने के समय वह कोकीन का नशा करते थे। हंटर ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी याद नहीं है लेकिन वह बच्ची की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
usa president joe biden first time acknowledges son hunter daughter navy from lunden roberts
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपने बेटे हंटर की चार साल की बेटी नेवी के बारे में बात की। बता दें कि नेवी की मां लुंडेन रॉबर्ट्स से हंटर ने शादी नहीं की है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि नेवी की मां, लुंडेन और हम साथ मिलकर ऐसे रिश्ते पर बातचीत कर रहे हैं, जो उनकी बेटी के हिते में हो। बाइडन ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की भी अपील की। 
विज्ञापन


बाइडन ने बताया पारिवारिक मामला
बाइडन ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह पारिवारिक मामला है। जिल और मैं बस वो चाहते हैं जो हमारे पोते-पोतियों के हित में हो, जिनमें नेवी भी शामिल है। बता दें कि लुंडेन रॉबर्ट्स ने चाइल्ड सपोर्ट के लिए हंटर के खिलाफ केस किया था। जिसके बाद हंटर का डीएनए टेस्ट किया गया, जिससे साबित हो गया कि नेवी के पिता राष्ट्रपति बाइडन के बेटे हंटर ही हैं। अब दोनों पक्ष चाइल्ड सपोर्ट के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हंटर ने अपनी किताब में किया था उल्लेख
हंटर ने साल 2021 में प्रकाशित अपनी एक किताब में बताया कि लुंडेन से मिलने के समय वह कोकीन का नशा करते थे। हंटर ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी याद नहीं है लेकिन वह बच्ची की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। बता दें कि मीडिया में काफी समय से हंटर की इस बेटी को लेकर चर्चाएं हैं लेकिन अभी तक बाइडन ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुई थी। अब पहली बार बाइडन ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हंटर बाइडन की पूर्व पत्नी कैथलीन बुहले से दो बेटियां हैं। वहीं दूसरी पत्नी मेलिसा कोहेन बाइडन से एक दो साल का बेटा है। बाइडन अपने पोते-पोतियों के काफी करीब बताए जाते हैं और उन्होंने कहा था कि 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए उनके पोते-पोतियों ने ही उन्हें प्रेरित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed