फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa president election vivek Ramaswamy campaign asks republican committee to allow top four candidates in next

USA: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के नियमों में बदलाव चाहते है रामास्वामी! लिखा- शीर्ष उम्मीदवार ही करें बहस

Tue, 03 Oct 2023 01:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 03 Oct 2023 01:39 PM IST
सार

पत्र में योहो ने मांग की है कि अगले महीने आठ नवंबर को मियामी में होने वाली तीसरी प्राथमिक बहस में सिर्फ शीर्ष चार उम्मीदवारों को ही बहस की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
usa president election vivek Ramaswamy campaign asks republican committee to allow top four candidates in next
विवेक रामास्वामी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल विवेक रामास्वामी के चुनाव अभियान के प्रमुख ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में मांग की गई है कि अगले महीने होने वाली रिपब्लिकन पार्टी की बहस में सिर्फ शीर्ष चार उम्मीदवार ही शामिल होने चाहिए। उन्होंने लिखा कि एक और बेकार की बहस करने से कोई मदद नहीं मिलेगी। बता दें कि विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस में हैं। अभी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी सबसे मजबूत है। 
विज्ञापन


रामास्वामी के चुनाव अभियान के प्रमुख ने लिखा पत्र
विवेक रामास्वामी के चुनाव अभियान के सीईओ बेन योहो ने रिपब्लिकन पार्टी की नेशनल कमेटी (RNC) को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में योहो ने मांग की है कि अगले महीने आठ नवंबर को मियामी में होने वाली तीसरी प्राथमिक बहस में सिर्फ शीर्ष चार उम्मीदवारों को ही बहस की अनुमति दी जाए। योहो ने पत्र में लिखा कि नवंबर में एक और बेकार बहस कोई विकल्प नहीं है। इससे मतदाताओं को कोई फायदा नहीं होगा कि जिन उम्मीदवारों के सफल होने की संभावना नहीं है, उन्हें भी मंच साझा करने दिया जाए। उससे शोरगुल होता है। बता दें कि अगर रामास्वामी के चुनाव अभियान की बात मान ली जाती है तो रेस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवेक रामास्वामी, निक्की हेली और रोन देसांतिस ही रेस में रह जाएंगे। 
विज्ञापन


पत्र में ये भी मांग की गई है कि उम्मीदवारों को उनके प्रतिस्पर्धियों की बात का जवाब देने के लिए ज्यादा समय दिया जाए और एकल बहसों में एक मध्यस्थ तैनात करने की भी मांग की गई है ताकि उम्मीदवार एक दूसरे पर बेकार में चिल्ला ना सकें और बहस के नियम ठीक तरह से लागू किए जा सकें। पत्र में मांग की गई है कि आरएनसी दाता सीमा को 70 हजार दानदाताओं से बढ़ाकर एक लाख दानदाता किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed