फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa president election vice president jd vance tim walz debate all you need to know

USA: राष्ट्रपति के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में होगी बहस, जानिए इससे जुड़े सारे सवालों के जवाब

Sun, 29 Sep 2024 10:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Sep 2024 10:05 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों जेडी वेंस और टिम वाल्ज की बीच भी बहस होने जा रही है। अगले हफ्ते होने वाली इस बहस पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजरें हैं। दोनों उम्मीदवारों के पास यह अहम मौका है, जब वह मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभा सकें।

विज्ञापन
usa president election vice president jd vance tim walz debate all you need to know
जेडी वेंस और टिम वाल्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब कुछ सप्ताह का ही समय बचा है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बहस हो चुकी है। अब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों जेडी वेंस और टिम वाल्ज की बीच भी बहस होने जा रही है। अगले हफ्ते होने वाली इस बहस पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजरें हैं। दोनों उम्मीदवारों के पास यह अहम मौका है, जब वह मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभा सकें और देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय जनता के सामने रख सकें। 
विज्ञापन


कब और कहां होगी बहस?
जेडी वेंस और टिम वाल्ज के बीच 90 मिनट बहस होगी, जिसका आयोजन सीबीएस न्यूज द्वारा किया जा रहा है। यह बहस स्थानीय समय अनुसार 1 अक्तूबर को रात नौ बजे न्यूयॉर्क शहर में होगी। बहस की मध्यस्थता सीबीएस न्यूज के एंकर नोरा ओ डोनेल मार्ग्रेट ब्रेनन करेंगे। दोनों नेताओं की बहस का सीबीएस नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे पहले एबीसी न्यूज पर बीती 10 सितंबर को डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की बहस का प्रसारण किया गया था। उस बहस को 6.7 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा गया था। 
विज्ञापन


टिम वाल्ज बनाम जेडी वेंस होगा मुकाबला
उपराष्ट्रपति पद की बहस के दौरान कोई दर्शक नहीं होंगे। बहस के दौरान दोनों उम्मीदवार अपने पास लिखित नोट नहीं रख पाएंगे। बहस का आयोजन करने वाले चैनल सीबीएस के पास उम्मीदवारों के माइक्रोफोन बंद करने का अधिकार होगा। डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के दावेदार और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज मुफ्त स्कूल भोजन, मध्यम वर्ग के लिए कर कटौती और श्रमिकों के लिए विस्तारित सवेतन छुट्टी जैसे वादे कर रहे हैं। वाल्ज़, जो एक पूर्व हाई स्कूल शिक्षक और फुटबॉल कोच भी हैं, उन्होंने ने ट्रम्प और वेंस को 'डरावना और अजीब' कहकर खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और ओहायो से अमेरिकी सीनेटर जेडी वेंस अपनी पार्टी का पक्ष रखेंगे। 40 वर्षीय वेंस अपनी भड़काऊ बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। साल 2021 में हैरिस और अन्य डेमोक्रेट्स को 'निःसंतान बिल्ली महिलाओं के समूह' के रूप में संदर्भित करने और ओहायो के शहर स्प्रिंगफील्ड में हैती प्रवासियों द्वारा पालतू जानवरों को खाने के दावे को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई थी। प्रचार अभियान के दौरान जेडी वेंस, वाल्ज और हैरिस को कट्टरपंथी उदारवादी के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने टिम वाल्ज के सैन्य रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए थे। ऐसे में बहस के दौरान टिम वाल्ड, जेडी वेंस के बयानों को लेकर उन्हें घेर सकते हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed