फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA president election donald trump ahead from joe biden in fund raising

USA: ट्रंप ने फिर बाइडन को पछाड़ा, बहस में खराब प्रदर्शन का डेमोक्रेट पार्टी को हुआ नुकसान

Wed, 03 Jul 2024 11:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 Jul 2024 11:30 AM IST
सार

आंकड़ों से पता चलता है कि अटलांटा में हुई पहली बहस का असर धन जुटाने के अभियान पर पड़ा है क्योंकि बहस के बाद ट्रंप की टीम ने 12.7 करोड़ डॉलर जुटाए हैं, वहीं बाइडन की प्रचार टीम सिर्फ 3.8 करोड़ डॉलर ही जुटा पाई है। 

विज्ञापन
USA president election donald trump ahead from joe biden in fund raising
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते हफ्ते ही राष्ट्रपति चुनाव की पहली बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन पर भारी पड़े थे। अब एक बार फिर ट्रंप, बाइडन पर भारी पड़े हैं। दरअसल ट्रंप के प्रचार अभियान ने इस साल की दूसरी तिमाही में बाइडन के प्रचार अभियान की तुलना में 6.7 करोड़ डॉलर ज्यादा जुटाए हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान ने दूसरी तिमाही में 33.1 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। वहीं इस दौरान बाइडन की प्रचार टीम सिर्फ 26.4 करोड़ डॉलर ही जुटा पाई है। 
विज्ञापन


बहस में खराब प्रदर्शन का खामियाजा
अमेरिका में आगामी 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से जो बाइडन संभावित उम्मीदवार हैं। जल्द ही दोनों पार्टियों के सम्मेलन में ट्रंप और बाइडन के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। आंकड़ों से पता चलता है कि अटलांटा में हुई पहली बहस का असर धन जुटाने के अभियान पर पड़ा है क्योंकि बहस के बाद ट्रंप की टीम ने 12.7 करोड़ डॉलर जुटाए हैं, वहीं बाइडन की प्रचार टीम सिर्फ 3.8 करोड़ डॉलर ही जुटा पाई है। बहस में ट्रंप, बाइडन पर भारी पड़े थे और खुद बाइडन ने भी यह बात स्वीकार की थी। इसके बाद डेमोक्रेट पार्टी में बाइडन की उम्मीदवारी के खिलाफ आवाजें भी उठीं। 
विज्ञापन


ट्रंप की लोकप्रियता में लगातार हो रही बढ़ोतरी
बाइडन के प्रचार अभियान के पास अभी 24 करोड़ डॉलर नकद हैं, जबकि पिछले महीने उनके पास 21.2 करोड़ डॉलर थे। वहीं जून के अंत में ट्रम्प की टीम के पास 28.4 करोड़ डॉलर नकद हैं। ट्रम्प अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि, राष्ट्रपति ट्रम्प का धन उगाही अभियान दिनों-दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाइडन की टीम ने टीवी, केबल और रेडियों पर प्रचार के लिए करीब 12 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वहीं बाइडन की टीम ने कहा कि जून महीने में 12.7 करोड़ डॉलर जुटाए गए, जो अब तक का सबसे अच्छा महीना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed