फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa presidemt election Kamala harris says her presidency would not be continution of joe biden

USA: 'मैं अपना रास्ता खुद बनाऊंगी', कमला हैरिस का बयान- उनका राष्ट्रपति कार्यकाल बाइडन सरकार से अलग होगा

Thu, 17 Oct 2024 09:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Oct 2024 09:03 AM IST
सार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है, लेकिन कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अभी भी कांटे की टक्कर चल रही है। विभिन्न सर्वेक्षणों में कमला हैरिस को बढ़त है, लेकिन दोनों नेताओं की लोकप्रियता में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

विज्ञापन
usa presidemt election Kamala harris says her presidency would not be continution of joe biden
कमला हैरिस - फोटो : PTI

विस्तार

कमला हैरिस ने अपने एक बयान में कहा है कि उनका राष्ट्रपति कार्यकाल बाइडन सरकार जैसा नहीं होगा और उनसे अलग होगा। कमला हैरिस ने कहा कि वह अपना रास्ता खुद बनाएंगी। बुधवार को एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में कमला हैरिस ने अप्रवासन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इंटरव्यू के दौरान एंकर ने कमला हैरिस के एक पिछले बयान की याद दिलाई, जिसमें कमला हैरिस ने कहा था कि वह बाइडन से अलग करने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।
विज्ञापन


कमला हैरिस बोलीं- मैं अपने जीवन अनुभव के साथ प्रशासन करूंगी
इस पर कमला हैरिस ने बिल्कुल अलग जवाब दिया। हैरिस ने कहा कि 'मेरा राष्ट्रपति कार्यकाल जो बाइडन की सरकार जैसा नहीं होगा। मैं अपने जीवन अनुभव, मेरे प्रोफेशनल अनुभव और नए विचारों को प्रशासन में लेकर आऊंगा। मैं नई पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करती हूं।' कमला हैरिस ने जुलाई में ही राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश की थी, जब जो बाइडन ने अपना नाम वापस ले लिया था। 
विज्ञापन


ट्रंप को बताया अस्थिर
इंटरव्यू के दौरान कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला और उन्हें अस्थिर बताया। कमला हैरिस ने 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की योग्यता पर भी सवाल उठाया। ट्रंप ने हाल ही में देश के आंतरिक दुश्मनों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल करने की बात कही थी। ट्रंप के इस बयान पर हैरिस ने कड़ा हमला किया और कहा कि 'वह अमेरिकी लोगों पर सेना थोपने की बात कर रहे हैं। वह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बातें कर रहे हैं। वे लोगों को जेल में डालने की बात कर रहे हैं क्योंकि लोग उनसे असहमत हैं। वह अस्थिर हैं और हम सभी को इसे लेकर चिंतित होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इंटरव्यू कमला हैरिस के लिए जुए जैसा
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है, लेकिन कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अभी भी कांटे की टक्कर चल रही है। विभिन्न सर्वेक्षणों में कमला हैरिस को बढ़त है, लेकिन दोनों नेताओं की लोकप्रियता में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। यही वजह है कि इस इंटरव्यू के जरिए कमला हैरिस ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। जिस मीडिया चैनल को कमला हैरिस ने इंटरव्यू दिया, वह दक्षिणपंथी माना जाता है और रिपबल्किन पार्टी के ज्यादा करीब दिखता है। ऐसे में कमला हैरिस के इस इंटरव्यू को एक जुआ माना जा रहा था क्योंकि अगर इंटरव्यू में कमला हैरिस कमजोर पड़तीं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता था। कमला हैरिस ने इस इंटरव्यू के जरिए मतदाताओं को लुभाने की भरसक कोशिश की। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed