फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA official says India must play a constructive role in ensuring peace in Ukraine after pm modi russia visit

USA: 'यूक्रेन में शांति लाने में भारत की भूमिका अहम', PM मोदी के रूस दौरे के बाद अमेरिकी अधिकारी का बड़ा बयान

Fri, 12 Jul 2024 12:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jul 2024 12:56 PM IST
सार

लियाम वासली ने कहा कि 'भारतीयों को यह समझना चाहिए कि राष्ट्रपति पुतिन और उनका देश अमेरिका के यूरोपीय सहयोगियों और नाटो गठबंधन के लिए कितना बड़ा खतरा है। यह लोकतंत्र के एक अरब लोगों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।'

विज्ञापन
USA official says India must play a constructive role in ensuring peace in Ukraine after pm modi russia visit
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर भारत को यूक्रेन में शांति सुनिश्चित करने और रूस के साथ बातचीत करने में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। अमेरिकी अधिकारी का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की हालिया रूस यात्रा के बाद सामने आया है। जब प्रधानमंत्री मोदी रूस दौरे पर थे तो अमेरिका में नाटो देशों की अहम बैठक चल रही थी, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


'पुतिन यूरोपीय सहयोगियों और नाटो गठबंधन के लिए खतरा'
अमेरिकी विदेश विभाग में यूरोपीय सुरक्षा और राजनीतिक मामलों के निदेशक लियाम वासली ने कहा कि 'भारतीयों को यह समझना चाहिए कि राष्ट्रपति पुतिन और उनका देश अमेरिका के यूरोपीय सहयोगियों और नाटो गठबंधन के लिए कितना बड़ा खतरा है। यह लोकतंत्र के एक अरब लोगों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।' वासली ने कहा कि 'मुझे लगता है कि भारतीय लोग समझ सकते हैं कि यह हमारे नाटो सहयोगियों की समझ और दृष्टिकोण को कैसे प्रभावित कर रहा है।' 32 सदस्यीय नाटो गठबंधन के नेता इस सप्ताह वाशिंगटन डीसी में 75वीं वर्षगांठ की शिखर बैठक में शामिल हुए, जहां यूक्रेन, चीन में रूस के मुद्दे पर काफी बात हुई।
विज्ञापन


'भारत का प्रभाव व्यापक'
वासली से सवाल किया गया कि क्या भारत नाटो में शामिल नहीं होना चाहता है? इसके जवाब में अमेरिकी शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 'भारत, दुनिया के एक बहुत बड़े हिस्से में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदाता है। हमें लगता है कि भारत का बहुत बड़ा प्रभाव है और उसकी आवाज सुनी जाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा का वातावरण बनाने और भविष्य के विकास पर भारत का व्यापक प्रभाव होगा। यही वजह है कि मुझे लगता है कि भारत यूक्रेन में शांति लाने में एक रचनात्मक भूमिका निभा सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रूस दौरे पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने ही यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाया था और युद्ध में बच्चों की मौतों पर नाराजगी जाहिर की थी। पीएम मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि यह युद्ध का समय नहीं है और बातचीत से ही किसी विवाद का हल निकाला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed