फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA nine year old girl Charlotte Sena found after three days accused arrested from finger print on rensom note

USA: फिरौती की चिट्ठी पर मौजूद फिंगर प्रिंट्स से पकड़ा गया आरोपी, तीन दिन से लापता बच्ची हुई बरामद

Tue, 03 Oct 2023 09:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 03 Oct 2023 09:18 AM IST
सार

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कुछ भी जानकारी मिलती है तो वह पुलिस के साथ साझा करें। 400 लोगों की टीम शेर्लोट को ढूंढने में जुटी थी।

विज्ञापन
USA nine year old girl Charlotte Sena found after three days accused arrested from finger print on rensom note
अपहत बच्ची बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में तीन दिन पहले गायब हुई नौ साल की बच्ची सोमवार को मिल गई। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि बच्ची सुरक्षित और स्वस्थ है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को भी पकड़ा है, जिस पर आरोप है कि उसी ने बच्ची का अपहरण किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले गायब हुई थी बच्ची
बता दें कि नौ साल की बच्ची शेर्लोट सेना शनिवार शाम में मोरेउ लेक स्टेट पार्क में साइकिल चलाते समय रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। यह पार्क अलबानी के उत्तर में करीब 60 किलोमीटर दूर है। परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी जब शेर्लोट का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की जांच के दौरान शेर्लोट की साइकिल पार्क में मिल गई लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कुछ भी जानकारी मिलती है तो वह पुलिस के साथ साझा करें। 400 लोगों की टीम शेर्लोट को ढूंढने में जुटी थी। इनमें फोरेस्ट रेंजर, पुलिस अधिकारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शामिल थे। सोमवार शाम में आखिरकार पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगर प्रिंट्स से पकड़ा गया आरोपी
दरअसल जब पुलिस बच्ची को ढूंढने का प्रयास कर रही थी तो बच्ची के परिजनों को फिरौती की चिट्ठी आई थी। इस चिट्ठी पर मौजूद फिंगर प्रिंट्स से पुलिस ने अपराधियों के डाटा बेस से भी फिंगर प्रिंट्स चेक किए। एक 51 वर्षीय अपराधी से फिंगर प्रिंट मैच हुए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने एक मकान से बच्ची को बरामद किया है। 


गवर्नर ने कही ये बात
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पुलिस को फिरौती के लिए जो नोट मिला था, उस नोट पर मौजूद फिंगर प्रिंट्स की मदद से आरोपी को पकड़ने में मदद मिली। पुलिस ने इलाके के कई घरों में जाकर लोगों के फिंगर प्रिंट लिए और उनसे आरोपी के फिंगर प्रिंट का मिलान किया। इस तरह एक संदिग्ध आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। न्यूयॉर्क पुलिस मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी की पहचान उजागर कर सकती है और घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed